Abu Dhabi T10: शाहिद अफरीदी, क्रिस जोर्डन के साथ खेलने के लिए उत्साहित है ये खिलाड़ी
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डंक ने टी20 में 3000 से ऊपर रन बनाए हैं और वे अब अबू धाबी टी10 के नए सीजन में कलंदर की और से खेलने के लिए तैयार हैं। यह प्रतियोगिता शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में 28 जनवरी से 6 फरवरी 2021 तक खेली जानी है।
33 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह इस अवसर पर पाकिस्तान के धमाकेदार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ खेलने की ओर देख रहे हैं।
उन्होंने कहा, "शाहिद अफरीदी एक जबरदस्त क्रिकेटर हैं और उनके पास बढ़िया उर्जा मैदान पर उतारने के लिए होगी। मैं शाहिद अफरीदी को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। वह खेलते चले जा रहे हैं। वह अब भी ऐसे खेल रहे हैं जैसे पहले क्रिकेट खेला करते थे। मैं उनके साथ खेलने को लेकर वास्तव में देख रहा हूं। मैंने लंबे समय से उनको खेलते हुए देखा है, अब उनको पास से देखकर खेलने का मौक है और देखते हैं आगे क्या होता है।"
उन्होंने आगे कहा कि वह क्रिस जोर्डन के साथ भी खेलने को लेकर उत्साहित हैं। जोर्डन इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैं जो टी20 क्रिकेट में विशेष तौर पर जाने जाते हैं। डंक ने जोर्डन को भी बढ़िया खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि जोर्डन ने टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लिए हैं।
इसके अलावा टॉम बेंटन का भी नाम उन्होंने लिया जो टी10 में खुद को आजमाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कहना है कि टी10 एक रोचक फॉर्मेट है जिसके लिए कैलेंडर में जगह होनी चाहिए।
उनका कहना है, "हम इसको जितना खेलेंगे यह उतना ही बेहतर होता जाएगा। जिस खेल से बच्चों को प्यार हो जाए उसमें ये फर्क नहीं पड़ता कि वह फॉर्मेट कौन सा है। ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि बच्चे इसको देखने आ रहे हैं और खेल से प्यार कर रहे हैं।"
कलंदर की टीम पुणे डेविल्स के साथ 29 जनवरी यानी आज मुकाबला करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
