इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का भी हो चुका है तलाक, लिस्ट में हैं युवराज के पिता
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन का तलाक हो चुका है। इसकी जानकारी आयशा मुखर्जी ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी, जिन्होंने 2009 में धवन के साथ सगाई की थी। 2012 में शादी करने के बाद अब आयशा-धवन अलग हो चुके हैं। आयशा की धवन से शादी से पहले दो बेटियां हैं, जिन्हें क्रिकेटर ने अपनाया। वहीं धवन से आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है। हालांकि तलाक लेने वाले धवन अकेले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं । उनसे पहले 5 पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी तलाक ले चुके हैं। काैन हैं वो, आइए जानें-
यह भी पढ़ें- हरभजन के जरिए हुई थी बंगाली सुंदरी से धवन की मुलाकात, ऐसी रही लव स्टोरी

मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी तलाकशुदा हैं। उन्होंने दो शादियां कीं और दोनों ही बार उनका तलाक भी हो गया। 1987 में उन्होंने नौशीन खान के साथ शादीकी थी, जिनसे उनके दो बेटे हुए। यह शादी सिर्फ 9 साल चली। 1996 में दोनों का तलाक हुआ। फिर अजहरुद्दीन एक्ट्रेस संगीता बिजलानी पर दिल हार बैठे। उस समय संगीता काफी पाॅपुलर थीं। अजहरुद्दीन ने 1996 में ही संगीता से शादी कर ली। यह शादी 14 साल तक चली। संगीता को लगा कि अजहरुद्दीन का ज्वाला गुट्टा से चक्कर है। इस कारण दोनों में अनबन हो गई फिर 2010 में अलग हो गए।

दिनेश कार्तिक
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने दिनेश कार्तिक का जीवन भी इस मामले में सघर्ष भरा रहा। उनका भी 2012 में तलाक हो चुका है। कार्तिक ने निकिता से 2007 में शादी की थी, लेकिन उनकी पत्नी फिर भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय पर दिल हार बैठीं। मुरली और निकिता की नजदीकियां बढ़ती देख कार्तिक ने तलाक लेने का फैसला किया । फिर 2015 में कार्तिक ने स्क्वैश प्लेयर दीपिका के साथ शादी कर ली।

जवागल श्रीनाथ
1990 और 2000 तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे जवागल श्रीनाथ भी तलाकशुदा हैं। उनकी पहली शादी टूट गई थी। पूर्व तेज गेंदबाज जगवाल ने ज्योत्सना नाम की लड़की से 1999 में शादी की थी, लेकिन यह शादी 2007 में टूट गई। अब उनकी दुसरी पत्नी माधवी है। शादी के बाद श्रीनाथ का दिल माधवी पर आया जो उस समय पत्रकार थीं और उन्होंने ज्योत्सना का हाथ छोड़ माधवी का दामन थाम लिया।

विनोद कांबली
सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त विनोद कांबली भी इस दाैर से गुजरे हैं। कांबली ने 1998 में पुणे के होटल ब्लू डायमंड में बतौर रिसेस्पशनिस्ट काम करने वाली नोएला लुईस से पहली शादी की। शादी ज्यादा दिन नहीं चली और आपसी सहमति से उनका तलाक हो गया। इसके बाद कांबली ने 2010 में फैशन मॉडल एंड्रिया हिविट से शादी की और हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया। जून 2010 में कपल ने बच्चे को जन्म दिया।

योगराज सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज भी पेशे से क्रिकेटर थे। योगराज की भी पहली शादी टूट गई थी। उनकी पहली शादी शबनम कौर से हुई जिनसे दो बेटे युवराज सिंह और जोरावर सिंह हैं। शबनम से तलाक लेने के बाद योगराज ने सतवीर से शादी की। सतवीर से शादी के बाद बेटा- विक्टर योगराज सिंह और बेटी अमरजोत कौर का जन्म हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
