Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व चयनकर्ता ने कहा- पृथ्वी शॉ को नजरअंदाज मत करो, वो सहवाग की तरह है

नई दिल्ली। भारतीय टीम जल्द ही इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर वे 18 से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे। बीसीसीआई ने इस बड़े दौरे के लिए हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा की है। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर फ्लॉप रहे इस बल्लेबाज ने जोरदार वापसी करते हुए घरेलू क्रिकेट में धूम मचा दी। इसी लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने आईपीएल 2021 में धूम मचा दी थी।

इस तरह की प्रदर्शनी के बाद चयन में उनको अनदेखा किया गया जिससे कई सवाल खड़े हुए हैं। पूर्व भारतीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह भी चयनकर्ताओं के फैसले से भड़के हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी में अपार प्रतिभा है और उस पर विश्वास करना जरूरी है।

सरनदीप ने कहा, 'पृथ्वी शाॅ में वह क्षमता है जो वीरेंद्र सहवाग में भारतीय टीम के लिए थी। आप उसे इतनी जल्दी नजरअंदाज नहीं कर सकते। ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होने के बाद से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी तकनीकी कमियों को भी दूर किया है। इसका एक नमूना आईपीएल में देखा जा सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन को पृथ्वी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी का समर्थन करना चाहिए।"

पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी में रनों की बारिश की थी। उन्होंने इस सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाए थे। इसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए आईपीएल 2021 में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए सिर्फ आठ मैचों में 308 रन बनाए हैं। इसमें उनके 3 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही 82 रन उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

Story first published: Saturday, May 15, 2021, 10:26 [IST]
Other articles published on May 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+