IPL को लेकर केएल राहुल ने बताया अपना दर्द, क्रिस गेल को भी हो रही परेशानी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल इन दिनों देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते घर पर बैठने को मजबूर हो गये हैं। हालांकि इस बीच सभी खिलाड़ियों की तरह वह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। हाल ही में बीसीसीआई की ओर से शुरु किये गये चैट शो 'नेटस विद मयंक' में केएल राहुल आईपीएल में अपनी फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के साथी खिलाड़ी क्रिस गेल के साथ शामिल हुए। इस दौरान राहुल और गेल ने कई मुद्दों पर चर्चा की।
और पढ़ें: कोरोना की चपेट में एक और सीरीज, न्यूजीलैंड के बाद बांग्लादेश ने रद्द किया श्रीलंका दौरा
उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब ने टीम के पूर्व कप्तान आर अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया था जिसके चलते इस सीजन टीम की कमान केएल राहुल संभालने वाले थे। हालांकि कोरोना वायरस के चलते 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल को अनिश्चितकालीन समय के लिये स्थगित कर दिया गया है। इसी शो के दौरान केएल राहुल ने आईपीएल को लेकर अपने दर्द का खुलासा किया है।
और पढ़ें: इरफान पठान का खुलासा, बोले-चैपल ने नहीं बल्कि इनकी वजह से करियर हुआ बर्बाद

आईपीएल को लेकर उत्साहित हैं केएल राहुल
मयंक अग्रवाल के साथ चैट शो में बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि उन्हें आईपीएल के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है और पहली बार टीम की कप्तानी मिलने को लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। इतना ही नहीं आईपीएल 2020 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का काम किया है, ऐसे में केएल राहुल नये खिलाड़ियों के साथ टीम को लीड करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा,'वास्तव में मैंने आईपीएल को बहुत मिस किया है। टीम की कप्तानी करना, यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा सीजन होने वाला था। मुझे लगा कि हमारी टीम में इस बार काफी शानदार खिलाड़ी हैं। मैं क्रिस गेल और ग्लैन मैक्सवेल जैसे खतरनाक बल्लेबाजों के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सब कुछ थम गया।'

क्रिस गेल को भी सता रहा है यह गम
वहीं बीसीसीआई के इस चैट शो में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी शामिल हुए थे। आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल बहुत बड़ा नाम है, जिन्होंने सीपीएल 2020 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है, हालांकि वह अगर आईपीएल का आयोजन होता है तो उसमें जरूर खेलते हुए नजर आयेंगे।
उन्होंने कहा,'ईमानदारी से कहूं तो मैं क्रिकेट को बहुत मिस कर रहा हूं। यह काफी लंबा समय है, जोकि मैं घर में रहा हूं। आमतौर पर इस समय मैं किसी फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहा होता।'

ऐसी है आईपीएल की संभावित तारीखें
गौरतलब है कि 29 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल 2020 को फिलहाल बीसीसीआई ने अनिश्चितकालिन के लिए रद्द कर दिया है। हालांकि बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह आईपीएल को आयोजित कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। ताजा रिपोर्टस के अनुसार बीसीसीआई आईपीएल 2020 का आयोजन सितंबर से नवंबर में आयोजित करा सकती है। फिलहाल यह विंडो टी20 विश्व कप के लिये निर्धारित है लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेजबानी में असमर्थता दिखाने के बाद आईसीसी इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
