IPL 2021 : जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक, 19 गेंदों में यूं बटोर लिए 92 रन
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2021 का 28वां मैच जोस बटलर के लिए खास बन गया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती ओवर में बल्लेबाजी करने आए 30 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार शतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। उन्होंने शतक लगाकर शानदार कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

19 गेंदों में यूं बटोर लिए 92 रन
बटलर ने चाैकों-छक्कों की मदद से महज 19 गेंदों में 92 रन बटोर लिए। उनकी पारी में 11 चाैके तो 8 छक्के शामिल रहे। इस तरह उन्होंने 44 रन चाैकों से तो 48 रन छक्कों की मदद से बटोरते हुए अपनी आक्रमकता दिखाई। अंत में बटलर 64 गेंदों में 124 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें संदीप शर्मा ने 18.6 ओवर में बोल्ड कर दिया। हालांकि, राजस्थान 20 ओवर में 220 रन बनाने में सफल रही। बटलर ने
पहले ओवर से आक्रामक रुख अपनाते हुए बटलर ने चौकों और छक्कों की बारिश की। सलामी बल्लेबाज यासवी जायसवाल के आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन ने उनका पूरा साथ दिया। धुरंधर ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक बनाने के लिए 56 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। बटलर आईपीएल इतिहास में शतक बनाने वाले केवल चौथे इंग्लैंड के क्रिकेटर भी बने। बटलर से पहले, इंग्लिश क्रिकेटर्स जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स और केविन पीटरसन ने आईपीएल में शतक बनाए हैं। स्टोक्स ने एक नहीं बल्कि दो शतक बनाए हैं।
इंग्लैंड के क्रिकेटर्स जिन्होंने आईपीएल में शतक बनाए हैं
केविन पीटरसन
बेन स्टोक्स (2 शतक)
जॉनी बेयरस्टो
जोस बटलर

साझेदारी का रिकाॅर्ड भी बनाया
इसके अलावा संजू सैमसन व बटलर ने मिलकर साझेदारी का बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी रही। यह राजस्थान के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। राजस्थान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकाॅर्ड बेन स्कोक्स व संजू सैमसन के नाम है। इन दोनों ने अबू धाबी में पिछले सीजन में तीसरे विकेट के लिए नाबाद 152 रनों की साझेदारी की थी।

सीजन का तीसरा शतक
बता दें कि यह सीजन का तीसरा शतक रहा है। बटलर से पहले दो खिलाड़ी आईपीएल 2021 में शतक जमा चुके हैं। बटलर से पहले उन्हीं की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने शतक जड़ा था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के ओपनर देवदत्त पडिक्कल भी इस सीजन में शतक लगा चुके हैं। इस तरह राजस्थान के लिए इस सीजन का ये दूसरा शतक रहा। यही नहीं, इस सीजन में सबसे बड़ी पारी भी बटलर के बल्ले से निकली। सैमसन ने 119 रन बनाए थे, जबकि देवदत्त ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications