IPL 2020, DC vs KXIP: केएल राहुल ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी दिल्ली, कुछ ऐसी है Playing 11
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग का आगाज हो चुका है और इस लीग की मेजबानी कर रहे दूसरे शहर यूएई में आज पहला और आईपीएल का दूसरा मैच खेला जा रहा है। दुबई के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में टॉस के लिये दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल उतरे। टॉस के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ओपनिंग बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे।
और पढ़ें: DC vs KXIP: आईपीएल के दूसरे मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, देखें हेड टू हेड आंकड़े
यूएई के मैदान की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक एक बार भी मुकाबला नहीं हुई है, जबकि आईपीएल में आखिरी बार जब दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ी थी तो दिल्ली की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं पिछले 5 मुकाबलों में पंजाब की टीम को जीत हासिल हुई है।
और पढ़ें: IPL 2020: लाइव मैच में बज रही नकली तालियां, फैन वॉल पर दर्शक, जानें आप कैसे बन सकते हैं इसका हिस्सा

रवि बिश्नोई को मिला डेब्यू का मौका
टॉस जीतने के बाद कप्तान केएल राहुल ने कहा,'हमारे पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, विकेट एकदम फ्रेश हैं लेकिन यह पता नहीं कि इस पिच से क्या एक्सपेक्ट कर सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी टीम के लिये यह एक शानदार मौका है जो बाहर आकर खेल सके। अंदर रहना मुश्किल होता है लेकिन इसने हमें सोचने और रणनीति तैयार करने का मौका दिया।'
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आज अंडर-19 क्रिकेट में धमाल मचाने वाले गेंदबाज रवि बिश्नोई को डेब्यू करने का मौका दिया है। वहीं विदेशी खिलाड़ियों में निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस जॉर्डन और मुजीब उर रहमान को मौका दिया है।

दिल्ली के लिये इशांत हुए चोटिल, मोहित को मिला मौका
दिल्ली की टीम में इशांत शर्मा चोटिल होने के चलते मैच से बाहर हो गये हैं उनकी जगह टीम ने मोहित शर्मा को मौका दिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में आज शिरकत करने वाले विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो शिमरोन हेटमायर, एनरिच नॉर्टजे, मार्कस स्टॉयनिस और कगिसो रबाडा हैं।
वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा,'टॉस जीतने के बाद हम भी गेंदबाजी करना चाहते। पिछले कुछ समय में मैनें जिम्मेदारी लेना सीख लिया है, पिछले सीजन में सौरव गांगुली और रिकी पोटिंग ने इसे मेरे लिये आसान बना दिया। हमारे लिये प्लेइंग इलेवन को बना पाना थोड़ा मुश्किल था लेकिन हम एक शानदार सीजन के लिये देख रहे हैं।'

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Delhi Capitals Playing XI- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, मोहित शर्मा, कगीसो रबाडा, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्टजे।
Kings XI Punjab Playing XI: केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, मयंक अग्रवाल, करुण नायर ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
