पेस भूपति की जोड़ी सेमीफ़ाइनल में
ऑस्ट्रेलियन ओपन लिएंडर पेस और महेश भूपति को जोड़ी अरसे बाद एक साथ किसी ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट में एक साथ उतरी है.इससे पहले इसी वर्ष ये जोड़ी चेन्नई ओपन में भी एक साथ मैदान पर उतरी थी.उधर ऑस्ट्रेलियन ओपन में ही महिलाओं के एकल मुक़ाबलों में बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स ने पोलैंड की एगनीसज़्का राडवंसका को छह-तीन, सात-छह से हराकर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है.
दूसरे सेट में क्लाइस्टर्स के ख़ूब पसीने छूटे और टाइ ब्रेकर बड़ी मुश्किल से जीत पाईं.मैच के बाद उन्होंने कहा, "आज मैं ठीक महसूस नहीं कर रही थी, मेरी टांगों में दर्द था लेकिन मैंने हिम्मत नहीं छोड़ी क्योंकि मेरा सामना एक अच्छे खिलाड़ी से था."महिला एकल के अन्य मुक़ाबले में रूस की वेरा ज़्वोनारेवा ने भी चेक गणराज्य की पेट्रा कवितोवा को छह-दो, छह-चार से हराकर सेमी-फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है.ऑस्ट्रेलियन ओपन में दूसरी वरीयता प्राप्त वेरा ज़्वोनारेवा अब सेमी-फ़ाइनल में किम क्लाइजस्टर के सामने होंगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
