चीनी बॉक्सर का विजेंदर पर पलटवार- बता दूंगा क्या होता है चाइनीज माल
नई दिल्ली। भारत के प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह और चीनी फाइटर जुल्पिकार मैमतअली के बीच मुकाबले से पहली ही जुबानी जंग शुरू हो गयी है। कुछ दिनों पहले विजेंदर ने चीनी फाइटर को 45 मिनट में निपटाने की बात कही थी, तो अब मैमतअली ने भी हमला बोल दिया है।

चीनी फाइटर ने बोला हमला
विजेंदर ने कुछ दिनों पहले मैमतअली का जमकर मजाक उड़ाया था अब चीनी फाइटर ने पलटवार करते हुए कहा है, 'मैं विजेंदर को बताऊंगा कि चीन के लोग क्या कर सकते हैं। हमने भारत को कई बार बताया है कि चीन क्या कर सकता है। विजेंदर को सबक सिखाने को समय अब आ गया है। मैं विजेंदर को उसी के ही घर में मात देने के लिए आ रहा हूं और मैं उसका बेल्ट भी अपने बेल्ट के साथ ले जाऊंगा। मैं शुरूआती राउंड में ही विजेंदर को नॉक आउट कर दूंगा। विजेंदर को लगता हैं कि मैं बच्चा हूं लेकिन मैं उसे बताऊंगा कि ये बच्चा किस चीज से बना है'।

मैमतअली बच्चा है मेरे आगे- विजेंदर
मैच से पहले दोनों के बीच बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एनडीटीवी से बातचीत के दौरान डब्ल्यूबीओ एशिया पेसिफिक मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर ने कहा कि मैमतअली युवा है और मेरे सामने वो अभी बच्चे हैं। वो एक अनुभवहीन खिलाड़ी है और मुकाबले में बहुत सारी गल्तियां करेगा।

विजेंदर मजाक उड़ा चुका हैं मैमतअली का
इससे पहले विजेंदर ने मैमतअली का जमकर मजाक उड़ा चुके हैं। उन्होंने चीनी फाइटर को चैतावनी देते हुए कहा था, 45 सेकेंड में जल्द से जल्द इस मैच को निपटाने की कोशिश करूंगा। चाइनीज माल वैसे भी ज्यादा टिकता नहीं है'। विजेंदर ने कहा कि मुझे मालुम है चीनी बॉक्सर युवा है लेकिन मेरे पास अनुभव है।

5 अगस्त को होगे आमने-सामने
भारत के विजेंदर सिंह और चीन के जुल्पिकार मैमतअली मुंबई में 5 अगस्त को रिंग में आमने-सामने होंगे। विजेंदर जो डब्ल्यूबीओ एशिया पेसिफिक मिडिलवेट चैंपियन हैं उन्होंने कुल 8 बाउट में सात तो नॉकआउट द्वारा ही जीते हैं। जुल्पिकार मैमेतअली फिलहाल डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडलवेट चैंपियन हैं। शनिवार को यह बाउट बहुत ही धमाकेदार होने वाली है और लोगों में इस बात को लेकर उत्साह है कि जो भी इस बाउट को जीतेगा वो 'किंग ऑफ एशिया' कहलाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
