IND vs PAK मैच से पहले शोएब मलिक के साथ T20 WC बबल का हिस्सा बनीं सानिया मिर्जा
नई दिल्लीः संयुक्त अरब अमीरात में आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 की चर्चा अचानक कम पड़ गई और एक मैच ने सबका ध्यान खींच लिया। जो मैच पूरे वर्ल्ड कप को ढक गया वह है 24 अक्टूबर को होने वाला भारत और पाकिस्तान का मुकाबला। इस मैच के बाद ही भारत-पाकिस्तान में कई लोगों का अहसास होगा कि विश्व कप जारी है।
भारत-पाक मुकाबले से पहले एक शख्सियत जो शायद सबसे ज्यादा नर्वस रहती होगी, वह हैं सानिया मिर्जा। सानिया की एक तरह से आफत ही है क्योंकि वतन हिंदुस्तान हैं और शादी पाकिस्तान में की है। ये भी कम नहीं था तो पति खुद भी क्रिकेटर हैं और विश्व कप खेल रही पाक टीम का हिस्सा भी हैं।

सानिया जुड़ीं शोएब मलिक के साथ-
पाकिस्तान द्वारा आधिकारिक तौर पर अपना अभियान शुरू करने से पहले, भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा टूर्नामेंट के लिए अपने पति के साथ बायो बबल में प्रवेश कर चुकी हैं। उनके साथ स्टार कपल का बेटा भी यूएई में है।
इससे पहले, सानिया ने एक टेनिस मैच की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि वे बबल में प्रवेश करने जा रही हैं क्योंकि कुछ ही दिन का क्वारंटाइन शेष है। अब उन्होंने यह समय पूरा कर लिया है और बायो बबल से जुड़ चुकी हैं।
'ये क्या हो रहा है?' पाकिस्तान की T20 WC टीम के सेलेक्टरों पर मिस्बाह उल हक ने उठाए सवाल

भारत-पाक मैच के दिन सोशल मीडिया पर नहीं होंगी
पाकिस्तान अपना पहला मैच रविवार को भारत के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टेनिस पहले ही इंस्टाग्राम पर कह चुकी हैं कि वह नफरत और गाली से बचने के लिए भारत-पाक मैच के दिन सोशल मीडिया से गायब हो जाएगी। वीडियो में सानिया को स्क्रीन पर चुटकी बजाते हुए और स्क्रीन से गायब होते हुए देखा जा सकता है, जिसमें लिखा है, "मैं भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दिन सोशल मीडिया और जहरीली चीजों से गायब हो रही हूं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यूएई और ओमान में हो रहे विश्व कप के दौरान परिवारों को बायो बबल में क्रिकेटर के साथ रहने की इजाजत दे दी है। इससे पहले यूएई ने आईपीएल के दौरान क्रिकेटरों के परिवार के सदस्यों की मेजबानी भी की थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलते हैं। इसलिए सानिया की उपस्थिति आईपीएल में देखने को नहीं मिलती है।

बायो-बबल में खिलाड़ियों के परिवार को छूट-
दरअसल लीग में खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी देखे जा सकते हैं। एक उल्लेखनीय घटना थी दीपक चाहर ने अपनी प्रेमिका नैना भारद्वाज को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एक खेल के बाद प्रपोज किया था।
टीम के टूर्नामेंट जीतने के बाद सीएसके के खिलाड़ियों की पत्नियों और बच्चों को भी आईपीएल ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते देखा गया। बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा भी मेगा इवेंट के लिए अपनी बेटी के साथ अपने साथी विराट कोहली के साथ शामिल हुई हैं।
भारत और पाकिस्तान विश्व कप का अपना पहला मैच रविवार 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। यह विश्व कप शुरू करने का आईसीसी का धमाकेदार तरीका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
