DC vs KXIP: मार्कस स्टॉयनिस ने जड़ी 20 गेंद में फिफ्टी, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज हो गया है और टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में रोमांच का वो तड़का देखने को मिला जिसके लिये यह लीग असल में मशहूर है। दुबई में खेले गये दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया मैच टाई होकर सुपर ओवर पहुंचा जहां पर कगिसो रबाडा के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच को जीत लिया। आईपीएल के इतिहास में यह 10वां टाई मैच था जिसका फैसला सुपरओवर के जरिये हुआ। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का यह तीसरा मौका था जब टीम को सुपरओवर खेलना पड़ा हो।
और पढे़ं: DC vs KXIP: स्टॉयनिस-रबाडा के दम पर जीती दिल्ली, सुपरओवर में पंजाब को रौंदा
पिछले साल भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने केकेआर के सामने सुपरओवर खेला था जिसमें कगिसो रबाडा के दम पर उसे जीत हासिल हुई थी और आज खेले गये मैच में भी उसने जीत हासिल की। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिये भी यह तीसरा सुपरओवर था लेकिन पहली बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिये मार्कस स्टॉयनिस ने जीत में अहम भूमिका निभाई और पहले बल्लेबाजी में और फिर पारी के आखिरी ओवर में मैच का रुख बदल दिया जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इस दौरान स्टॉयनिस ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये। आइये एक नजर डालते हैं-
और पढ़ें: DC vs KXIP: स्टॉयनिस ने 20 गेंद में जड़ा पचासा, 1 ओवर में ठोंके 30 रन

दिल्ली के लिये लगाया चौथा सबसे तेज अर्धशतक
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम लड़खड़ा रही थी और एक वक्त ऐसा लग रहा था कि शायद यह टीम 120 के आंकड़े को भी पार न कर सके लेकिन मार्कस स्टॉयनिस की धुंआधार पारी के दम पर दिल्ली ने आखिरी के 3 ओवर्स में 57 रन बटोरे और टीम का स्कोर 157 पर पहुंचाया। इस दौरान स्टॉयनिस ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और दिल्ली के लिये सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गये। उनसे पहले दिल्ली के लिये क्रिस मॉरिस (17 गेंद), ऋषभ पंत (18 गेंद) और वीरेंदर सहवाग (20 गेंद) यह कारनामा कर चुके हैं। सहवाग ने साल 2012 में राजस्थान के खिलाफ, क्रिस मॉरिस ने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ और पंत ने 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

आखिरी 3 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
इसके साथ ही स्टॉयनिस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं। मार्कस स्टोयनिस ने पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए आखिरी 3 ओवर में 14 गेंद खेलते हुए 49 रन बनाये। इससे पहले साल 2016 में आरसीबी के लिये खेलते हुए कप्तान विराट कोहली ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ आखिरी 3 ओवर में 14 गेंद खेलते हुए 57 रन बनाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल का नाम है जिन्होंने पिछले साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए आखिरी 3 ओवर में 14 गेंद खेलते हुए 50 रन बनाये।

आखिरी ओवर में पलटा मैच
पंजाब की टीम को जीत के लिये आखिरी ओवर में जीत के लिये 13 रन की दरकार थी और मार्कस स्टॉयनिस गेंदबाजी करने उतरे तो मयंक अग्रवाल ने 6,2,4 की बदौलत पहली 3 गेंदों में 12 रन बना लिये। वहीं चौथी गेंद खाली कराने के बाद स्टॉयनिस ने आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट हासिल कर मैच का टाई करा दिया और सुपरओवर में मैच पहुंचा कर टीम को मौका दिया जहां पर उसे जीत हासिल हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications