Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे मैच में विराट कोहली के इस फैसले से खुश नहीं हैं आकाश चोपड़ा

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखरी और कप्तान कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। तीसरे टी-20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम156 रन ही बना सकी, जिसे इंग्लैंड की टीम ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। मैच में रोहित शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन सस्ते में आउट हो गए, जिसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने नाबाद 77 रन की पारी खेली। लेकिन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि कप्तान कोहली का नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना ठीक नहीं है। बता दें कि विराट कोहली सामान्य तौर पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आते हैं।

बहुत ज्यादा बदलाव ठीक नहीं
आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर आप कप्तान हैं और इस तरह की जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में आपके लिए सबसे अच्छी पोजीशन नंबर 3 है। आप नंबर 4 पर बल्लेबाजी क्यों कर रहे हैं। आपके पास ईशान किशन हैं जिन्होंने पहले मैच में बल्लेबाजी की शुरुआत की और अगले मैच में उन्हें नंबर 3 पर भेज दिया गया और विराट कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए जोकि कतई ठीक नहीं है। टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में बहुत ज्यादा बदलाव ठीक नहीं है। श्रेयस अय्यर फॉर्म में हैं और वह नंबर 4-5 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें इस मैच में नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जबकि हार्दिक पांड्या को नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया जोकि बहुत ही नीचे है। ये कुछ ऐसी दिक्कते हैं जिन्हें टीम इंडिया को गंभीरता से देखना होगा।

विश्वकप से पहले खत्म करनी होगी दिक्कत
बता दें कि इस साल टी-20 विश्वकप का आयोजन होना है, ऐसे में भारतीय मैनेजमेंट जल्द जल्द टीम की बल्लेबाजी ऑर्डर को सेटल करना चाहेगा। कप्तान कोहली की पारी की तारीफ करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि कोहली की पारी मास्टरक्लास थी और आप उनसे यही उम्मीद करते हैं। मुझे लगता है कि शुरुआत की 25-30 गेंदों पर उन्होंने 20 रन बनाए क्योंकि विकेट गिर रहे थे, लेकिन जब वह पारी में आगे बढ़े तो उन्होंने हर वो शॉट लगाए जो उनकी किताब में हैं। कोहली इस पारी में अपनी जबरदस्त फॉर्म में थे।

2-1 से आगे इंग्लैंड
बता दें कि पांच टी-20 मैचों की सीरीज में तीसरा मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे हो गई है। ऐसे में भारतीय टीम 18 मार्च को होने वाले चौथे मुकाबले में वापसी करने की कोशिश करेगी। हालांकि टीम इंडिया को अगले मैच में अपने प्लेइंग इलेवन की दिक्कतों को जल्द से जल्द खत्म करना होगा। केएल राहुल लगातार तीसरी पारी में विफल रहे हैं, जोकि टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल है। ऐसे में देखना होगा कि अगले मैच में क्या केएल राहुल को टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं।

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 11:29 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+