Tokyo Olympics: आर्चरी रैंकिंग राउंड में कोरिया का जलवा, 35वें नंबर पर रहे अतनु दास
टोक्यो: भारत की आर्चर दीपिका कुमारी के राउंड के बाद ओलंपिक 2020 के तीरंदाजी रैंकिंग राउंड में पुरुष इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड पूरा हो गया है। दुनिया भर के टॉप 64 तीरदांजों के इस रैंकिंग राउंड में भारत के अतनु दास, तरुनदीप राय और प्रवीण जाधव अगले दौरे के लिए अपनी रैंकिंग सेट करने उतरे लेकिन तीनों में से कोई भी प्रभाव नहीं छोड़ सका।
महिला तीरंदाजों की तरह पुरुष आर्चरी में भी दक्षिण कोरिया का जलवा छाया रहा। किम जे डिओक 688 अंकों के साथ टॉप पर रहे, नंबर तीन व चार पर भी कोरिया का कब्जा रहा। वहीं, भारत के अतनु दास को 653 अंकों के साथ 35वें स्थान से ही संतोष करना पड़ा। प्रवीण जाधव ने 656 अंकों के साथ 31वां स्थान प्राप्त किया और तरुणदीप राय ने 652 अंकों के साथ 37वां स्थान हासिल किया।
पहले हॉफ यानी 36 तीरों के राउंड के बाद कोरिया ने ही बाजी मारी हुई थी। टॉप दो में कोरिया के तीरंदाज थे जबकि भारत के प्रवीण जाधव 329 स्कोर के साथ 30वें नंबर पर थे। उनके नीचे अतनु दास थे जो इतने ही अंकों के साथ 31वें नंबर पर थे। 45वें नंबर पर तरुणदीप राय का नंबर था जो 323 ही अंक जुटा पाए थे।
दास ने अगले कुछ राउंड्स में अच्छे शॉट्स दिखाए और 26वें स्थान पर आ गए लेकिन फिर 54वें राउंड तक वे दोबारा 30वें स्थान पर फिसल गए।
ओलंपिक में तीरंदाजी के रैंकिंग मुकाबले ऑफिशियल मैच नहीं होते हैं क्योंकि इनमें कोई आर्चर बाहर नहीं होता पर इनका अपना महत्व है क्योंकि इन्हीं मुकाबलों से खिलाड़ी की जो रैंकिंग बनती है उसी के हिसाब से अगले राउंड में उसको अपना प्रतिद्वंदी मिलता है। जिसकी जितनी बेहतर रैकिंग होती है उसको उतना ही कमतर रैंकिंग का प्रतिद्वंदी मिलता है। जैसे की दीपिका कुमारी ने महिला के राउंड में नंबर 9 पर समाप्त किया और अब उनको अगले राउंड में 56वें स्थान पर रही भूटान की कर्मा से मुकाबला करना है। जाहिर है अगले राउंड में भी दीपिका की जीत पक्की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
