Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब LIVE मैच के दाैरान हुआ कुछ ऐसा कि जमीन पर ही लेट गए सभी खिलाड़ी

नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चित्ताओं से भरा एक खेल हैं। काैन से ओवर में क्या घटना घट जाए, किसी को नहीं पता। मैदान पर कई बार ऐसे वाक्या देखने को मिले हैं जो कभी भूलाए नहीं जा सकते। इनमें से एक ऐसा भी है जब लाइव मैच के दाैरान ही कुछ ऐसा हुआ कि मैदानी अंपायरों समेत सभी खिलाड़ी भी जमीन पर लेट गए। जी हां, ऐसा देखने को मिला था आईसीसी विश्व कप 2019 के 35वें मैच में जो साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मैच के दाैरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जो मैच में बहुत कम बार देखने को मिला।

हुआ कुछ ऐसा ही डर के मारे दोनों टीमों के खिलाड़ी जमीन पर लेट गए। वहीं अंपायर भी जमीन पर लेट गए, लेकिन लेटने के पीछे का एक कारण था, वो था अचानक मधुमख्कियों का आ जाना। जी हां, मैच के दाैरान अचानक मधुमक्खियां आ गईं जिस कारण खिलाड़ी खेलते-खेलते जमीन पर लेट गए।

अचानक आ गईं मधुमक्खियां
यह वाक्या उस समय देखने को मिला जब श्रीलंका बल्लेबाजी कर रहा था। दरअसल, 48वें ओवर में क्रिस मॉरिस गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले वे अपना पूरा ओवर खत्म करते कि वे जमीन पर लेट गए, जिसके बाद बाकि सभी खिलाड़ी भी लेट गए। जमीन पर लेटने की वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। यह पूरा वाकया देखकर स्टैंड में बैठे दर्शक हंसने लगे, तो वहीं जो लोग टीवी पर यह मैच देख रहे थे, उन्हें तो थोड़ी देर के लिए कुछ समझ भी नहीं आया कि अचानक ये खिलाड़ी क्यों लेट गए।

पहले भी देखा जा चुका है ऐसा वाक्या
बता दें कि यह कोई पहला माैका नहीं था जब मधुमक्खियां ने मैदान पर आकर अपना आतंक मचाया हो। ये मधुमख्कियां साउथ अफ्रीका के हुए एक पहले मैच में भी मैदान पर दर्शकों को अपेन दर्शन दे चुकी हैं। गाैर हो कि 4 फरवरी 2017 को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थीं, तब भी मधुमक्खियों ने मैच में खलल डाला था। इत्तेफाक है कि उस समय भी क्रिस मोरिस ही गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें अपनी गेंदबाजी रोकनी पड़ी थी। मतलब साफ है कि श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के मैच को मधुमक्खियां भी काफी पसंद करती हैं, जिसकी वजह से वे बार बार आ जाती हैं। इस दौरान डिकॉक के हेलमेट पर ढेर सारी मधुमक्खियां बैठ गई थी।

Story first published: Monday, June 22, 2020, 22:22 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+