शर्मसार हुआ खेल, डोप में फंसे 5 भारतीय पहलवान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय खेलों में बदनामी का दौर लगातार जारी है। इंडियन ओलंपिक असोसिएशन (आईओए) के संस्पेंशन के बाद अब रास्ट्रीय स्तर के मेडल विजेता समेत पांच पहलवालों के डोप टेस्ट का पहला सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को जो जानकारी भेजी है उसके अनुसार पिछले माह उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के दौरान किये गये डोप टेस्ट में 5 पहवान खरे नहीं उतरे हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें फ्री स्टाइल श्रेणी के पहलवान मुकेश कुमार, बलराज, सुखविंदर, जितेंद्र और ग्रीको रोमन कैटिगरी के मनीष शामिल हैं। मालूम हो कि मुकेश, बलराज और सुखविंदर 55 किग्रा फ्री स्टाइल और जितेंद्र 74 किग्रा फ्री स्टाइल के पहलवान हैं। उल्लेखनीयय है कि नैशनल चैंपियनशिप में पहले तीन स्थान पाने वालों समेत करीब 70 पहलवान इस समय सोनीपत के साई सेंटर में नैशनल कैंप में भाग ले रहे हैं।
लेकिन डोपिंग में फेल हुए पांचों पहलवानों को कैंप से हटा दिया गया है। अब इन पहलवानों को नाडा के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने पेश किया जायेगा। यदि यहां भी उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया तो फिर इन पहलवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
