ICC Rankings: सभी फॉर्मेट में टॉप-5 पर मौजूद पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली
नई दिल्लीः आईसीसी ने ताजा T20 रैंकिंग जारी की है जिसमें विराट कोहली को पांचवां स्थान मिला है जबकि अंग्रेज स्टार बल्लेबाज जॉस बटलर की टॉप 20 में एंट्री हुई है। विराट कोहली इस रैंकिंग में पहले टॉप रैंक बल्लेबाज थे और वे फिलहाल वनडे क्रिकेट में नंबर एक पर है।
विराट कोहली ने मौजूदा टी-20 सीरीज में नाबाद 73 और 77 रनों की पारियां खेलकर 47 रेटिंग पॉइंट्स की ऊंची छलांग लगाई है इस तरह से उनको एक स्लॉट का फायदा मिल गया है। इसी के साथ विराट कोहली सभी फॉर्मेट में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टॉप फाइव में इस समय जगह बरकरार रखी है।
इसके अलावा जॉस बटलर ने भारत के खिलाफ 83 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें उनको 19वीं पोजीशन पर लाकर खड़ा कर दिया है। श्रेयस अय्यर भी 32 स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि ऋषभ पंत 80वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 11वें स्थान पर हैं और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर 27 वें नंबर पर हैं । भुवनेश्वर कुमार 45वें नंबर पर है।
इंग्लैंड की बात करें तो जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर के बीच 77 रनों की नाबाद भागीदारी हुई थी जिसमें जॉनी ने 40 रन बनाए थे। इसी के चलते जॉनी 14वे स्थान पर पहुंच गए हैं। जेसन रॉय को भी फायदा मिला है 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं तेज गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर 34वें स्थान पर है, मार्क वुड 39 स्थान पर है तो वही सम करन को 74वां स्थान मिला है।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला 18 मार्च से खेला जाएगा। यह सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के पक्ष में आगे चल रही है और भारत के सामने सीरीज जीतने के लिए पहाड़ सी चुनौती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
