शारापोवा और हेनिन चैंपियनशिप के फाइनल में
मैड्रिड 10 नवंबर.रायटर. दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाडी जस्टिन हेनिन और पूर्व चैंपियन मारिया शारापोवा के बीच डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला रविवार को यहां खेला जाएगा
गत चैंपियन बेल्जियम की हेनिन ने आज खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में सर्बिया की एना इवानोविच को 6..4 6..4 से हराकर फाइनल में जगह बनायी1 इवानोविच ने हेनिन के समक्ष कडी चुनौती पेश की लेकिन वह उनके अनुभव से पार नहीं पा सकीं
इससे पहले रूस की शारापोवा ने हमवतन अन्ना चकवेताद्जे को 6..2 6..2 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया1 शारापोवा का खेल इतना जबर्दस्त रहा कि चकवेताद्जे केवल चार गेम ही जीत सकीं1 दोनों खिलाडियों को पांच..पांच बार प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोडने का मौका मिला जिसमें शारापोवा चार बार कामयाब रहीं लेकिन चकवेताद्जे सिर्फ एक बार ही ऐसा कर सकीं
वर्ष 2004 में चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली शारापोवा दूसरी बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची हैं1 इस साल चोट और खराब फार्म से जूने वाली 20 वर्षीय शारापोवा ने सेमीफाइनल मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त चकवेताद्जे के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया1 इससे पहले भी शारापोवा ने चकवेताद्जे के खिलाफ अपने सभी पांचों मुकाबले जीते थे1 प्रेम जगबीर2352रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications