Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया मिर्जा ने पूछा, 'क्या मैं मोटी हो रही हूं', जवाब देते समय शोएब से हो गई ये गलती

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक से पिछले करीब 7 महीनों से दूर है। सानिया अपने बेटे इजहान के साथ के साथ हैदराबाद में रूकी हुई हुई हैं। लाॅकडाउन के कारण सानिया वापिस नहीं जा सकीं और ना ही शोएब से मिल सकीं। हालांकि खबरें आ रहीं थी कि शोएब भारत आएंगे, लेकिन पाकिस्तान के व्यस्त शैड्यूल के चलते संभव नहीं हो सका। ऐसे में दूर रहकर दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से संपर्क में है। इस बीच सानिया ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यह भी बताया कि जब शोएब से उन्होंने पूछा कि क्या मैं मोटी लग रही हूं तो शोएब जल्दबाजी में कुछ और ही लिख बैठे।

शोएब से हुई ये गलती

शोएब से हुई ये गलती

दरअसल, सानिया ने पति शोएब मलिक से सवाल किया तो पाक क्रिकेटर को भी ऑटो-करेक्ट मोड का शिकार होना पड़ा। सानिया ने शोएब से पूछा, 'क्या मैं मोटी लग रही हूं।' जिस पर शोएब मलिक ने NO (नहीं) लिखना चाहा। लेकिन ऑटो-करेक्ट से वो 'Moooo' हो गया। जिसको पढ़कर सानिया हैरान रह गईं। शोएब मलिक ने फिर बताया कि यह ऑटो-करेक्ट मोड की गलती है।

सानिया कर रही हैं इतजार

बता दें कि हाल ही में सानिया में एक इंटरव्यू के दाैरान कहा था कि उनका बेटा इजहान भी अपने पिता के साथ मिलने के लिए बेताब है। सानिया ने कहा था, ''शोएब मलिक पाकिस्तान में हैं और मैं यहां ठहरे हुए हैं। अलग रहना आसान नहीं है क्योंकि इस समय हमारा छोटा बच्चा है। मैं नहीं जानती इजहान कब दोबारा अपने अब्बा से मिल पाएगा। हम दोनों काफी पॉजिटिव इंसान हैं। शोएब की मां 65 साल की हैं और सियालकोट में अकेले में रहती हैं तो उन्हें शोएब की ज्यादा जरूरत थी। हमने वही किया जो सही लगा।''

मलिक इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे

मलिक इंग्लैंड में खेलते नजर आएंगे

वही शोएब मलिक की बात करें तो वह इंग्लैंड दाैरे पर तीन टी20 मैचों की तैयारी में जुटे हैं। वो दुबई से होकर इंग्लैंड पहुंच भी चुके हैं, जहां 28 अगस्त को सीरीज शुरू होगी। शोएब का यहां दो बार कोरोना टेस्ट होगा जिसके बाद वह टीम में शामिल हो पाएंगे। दूसरी तरफ सानिया मिर्जा यूएस ओपन 2020 में इस साल कोर्ट में लौट सकती हैं। कहा जा रहा है कि अगर यूएस ओपन होता है तो यह खाली स्टेडियम में होगा।

Story first published: Wednesday, August 19, 2020, 22:40 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+