IPL 2021 : केएल राहुल हो सकते हैं पंजाब टीम से बाहर, बिके थे करोड़ों में
नई दिल्ली। क्या केएल राहुल पंजाब किंग्स की टीम में फिर खेल पाएंगे ? अब इसका जवाब हां में देना थोड़ा मुश्किल होने लगा हैं, क्योंकि राहुल की कप्तानी में जो फ्रेंचाइजी ने खिताब जीतने का सपना देखा था, वो फिलहाल टूटता ही नजर आ रहा है। पंजाब टीम का मध्यक्रम भी कई बार बिखरता दिखा, जिस कारण टीम अंतिम ओवरों में कई मैच भी गंवा बैठी। निचले क्रम से बल्लेबाजी की उम्मीद लाना खुद से धोखा देना इस सीजन में साबित हुआ है। अब रिपोर्ट आ रही है कि केएल राहुल आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स का साथ छोड़कर नीलामी में खुद को शामिल कर सकते हैं।
राहुल ने 2018 से टीम की कप्तानी संभाली थी, लेकिन एक बार टीम खिताब जीतने से दूर बल्कि प्लेऑफ तक भी नहीं जा सकी। 2018 में टीम को 7वें स्थान पर रहना पड़ा था। फिर 2019 में टीम ने छठे स्थान पर रहकर सीजन खत्म किया था। 2020 के लिए पंजाब ने विदेशी खिलाड़ियों पर पानी की तरह पैसा बहाया ताकि टीम को मजबूत किया जा सके, लेकिन वो फ्लाॅप रहे और टीम ने फिर छठे स्थान पर रहकर सफर समाप्त किया। 2021 में पंजाब ने शानदार शुरूआत की थी। लगा कि टीम प्लेऑफ में इस बार जाएगी, लेकिन यूएई में हुए दूसरे चरण के मैचों में उनका खेल फिर पुराने रंग में लाैट आया। केएल राहुल की कुछ गलत फैसलों के चलते टीम ने कई मैच आखिरी ओवर में जाकर गंवाए। ऐसे में टीम फिर छठे ही स्थान पर रहकर खिताब जीतने से चूक गई।
यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ ने ठुकराया BCCI का प्रस्ताव, नहीं बनेंगे टीम इंडिया के कोच
बिके थे करोड़ों में
सलामी बल्लेबाज राहुल को पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने 2018 आईपीएल के लिए हुई नीलामी में 11 करोड़ में खरीदा था। हालांकि राहुल ने अपने बल्ले से फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया है। उन्होंने 2018 में 659 रन बनाए थे। वहीं 2019 में 593, 2020 में 670 और 2021 में खेले 13 मैचों में 626 रन बनाए। पंजाब के लिए खेलते हुए उनके बल्ले से इस दाैरान 23 अर्धशतक व 2 शतक निकले। हालांकि कप्तान के ताैर पर राहुल वो कमाल नहीं कर सके जैसे कि फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी। फ्रेंचाइजी ने टीम का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब रखा था, लेकिन फिर पंजाब किंग्स रखा, लेकिन इससे टीम का भाग्य नहीं बदला। अब लगता है कि फ्रेंचाइजी कप्तान बदलकर ही अपनी आगे की किस्मत आजमा सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
