CPL T20: सुनील नरेन ने 28 गेंदों में ठोंके 50 रन, 4 विकेट से जीती शाहरुख खान की टीम
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद में मंगलवार को कैरिबियन प्रीमियर लीग का पहला मैच शाहरुख खान की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयान अमेजॉन वॉरियर्स के बीच खेला गया। बारिश के चलते मैच अपने तय समय से एक घंटा देरी से शुरु हुआ। वहीं वर्षा बाधित इस मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत महज 17 ओवर प्रति पारी का ही खेल हो सका। टीकेआर की टीम ने टॉस जीता और कप्तान कायरन पोलार्ड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टीकेआर की टीम के लिये यह फैसला सही साबित हुआ। गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 23 रन के अंदर अपने 1 विकेट खो दिये थे।
और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की वजह से BCCI ने दी थी धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी, ऐसे ढूंढा था टैलेंट
जहां सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग पहले ही ओवर में बिना खाता खोले अली खान की गेंद पर लिंडेल सिमंस को कैच थमा बैठे तो वहीं पर चंद्रपॉल हेमराज ने 3 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट सुनील नरेन को दिया। हालांकि यहां से टीम के अगले बल्लेबाज शेमरॉन हेटमेयर ने रोस टेलर के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 50 रन जोड़े।
और पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की ने किया टी20 टीम का ऐलान, हराना होगा काफी मुश्किल

हेटमेयर ने खेली नाबाद 63 रनों की पारी
रोस टेलर ने 21 गेंदों का सामना करके 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रन बना लिये। उन्हें सुनील नरेन ने बोल्ड किया। टेलर के बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आये और महज 16 गेंद में 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। इस बीच हेटमेयर ने अर्धशतकीय पारी खेली और 44 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के मारकर 63 रनों की नाबाद पारी खेली। गुयाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 144 रन बनाये।

4 विकेट से जीती टीकेआर की टीम
वहीं 155 रनों का पीछा करते हुए टीकेआर की टीम ने तेज शुरुआत की लेकिन लेंडल सिमेंस 17 रन बनाकर नवीन उल हक की गेंद का शिकार हो गये। सुनील नरेन ने पारी को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा और अर्धशतकीय पारी खेल इमरान ताहिर का शिकार बनें। सुनील नरेन के अलावा डैरेन ब्रावो ने भी 30 रन बनाये और अंत में टीकेआर की टीम ने 4 विकेट खोकर मैच को 2 गेंद पहले ही जीत लिया।

सुनील नरेन बने मैन ऑफ द मैच
सुनील नरेन को उनके ताबड़तोड़ अर्धशतक और 2 विकेट चटकाने के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। सलामी बल्लेबाजी करने आये सुनील नरेन ने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। गुयाना के लिये नवीन उल हक और इमरान ताहिर ने 2-2 जबकि कीमो पॉल और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट चटकाने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
