सानिया का फैसला खेदजनकः अमृतराज
नई दिल्ली, 8 फरवरीः पूर्व भारतीय डेविस कप कप्तान विजय अमृतराज का मानना है कि महिला स्टार सानिया मिर्जा टाप 20 में पहुंच सकती हैं लेकिन उन्होंने बेंगलूर ओपन से हटने का फैसला कर अपनी रैंकिंग में सुधारने का मौका गंवाया है.
अमृतराज ने आज यहां कहा कि सानिया के पास दुनिया की शीर्ष 20 खिलाड़ियों में पहुंचने का दमखम और खेल है और मैं सानिया को दुनिया की चोटी की 20 खिलाड़ियों में देखना चाहता हूं.
सानिया के देश में नहीं खेलने के फैसले पर अमृतराज ने कहा कि यह उनका अपना फैसला है और इस बारे में वही बेहतर बता सकती हैं कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया, लेकिन अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है. और बेंगलूर ओपन में वह अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी विश्व रैंकिंग सुधार सकती थीं.
अमृतराज ने कहा कि विश्व की 29 वें नम्बर की खिलाड़ी सानिया ने आस्ट्रेलियन ओपन में वीनस विलियम्स का जबर्दस्त मुकाबला किया था और यदि वह मार्च में होने वाले बेंगलूर ओपन में खेलतीं तो वह अपनी शानदार फार्म और भारतीय समर्थकों के समर्थन के दम पर इस टूर्नामेंट में वीनस ही नहीं बल्कि कई अन्य ऊंची रैंकिंग की खिलाडियों को हरा सकती थीं.
उल्लेखनीय है कि सानिया इस टूर्नामेंट से हट गई हैं और उनका कहना है कि वह विवादों से बचने के लिए फिलहाल देश में नहीं खेलेंगी. अमृतराज ने उन्होंने साथ ही कहा कि आप जो भी फैसले लें तो उन्हें लेते समय यह ध्यान रखें कि जब आप अपने करियर का समापन करें तो आपको अपने किसी भी फैसले पर अफसोस न हो.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications