हार्दिक पांड्या ने फैन के साथ किया ऐसा व्यवहार, लोगों ने खूब सुनाई खरी-खोटी
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या का क्रिकेट का सफर अब तक कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए बड़ौदा में जन्मे इस क्रिकेटर एक समय महसूस करवाया कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के लिए भारत की कभी न खत्म होने वाली खोज समाप्त हो गई है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया और कई लोगों ने उनका लंबे समय तक समर्थन किया। हालांकि, चोटों और विवादों ने उनके करियर को काफी हद तक प्रभावित किया।
जहां 'कॉफी विद करण' की घटना ने हार्दिक को सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में खड़ा किया था, वहीं उन्होंने कई मौकों पर खुद को गर्म स्वभाव का भी दिखाया है। अब हाल ही में हार्दिक एक होटल में नजर आए, जहां कई प्रशंसक उननके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए उताबले होते दिखे। हालांकि इस दाैरान हार्दिक पांड्या ऐसा व्यवहार कर बैठे, जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको खूब खरी-खोटी सुनाई। कई लोगों ने हार्दिक का साथ दिया तो कईयों ने उन्हें घमंडी बताया ।
यह भी पढ़ें- मुझे बाहर करने का कारण नहीं बताया गया, ऐसा होता तो पहले ही संन्यास ले लेता : हरभजन

क्या हुआ ऐसा?
दरअसल, हुआ ऐसा कुछ फैंस उनके साथ तस्वीरें ले रहे थे। इस दाैरान एक लड़के ने हार्दिक के साथ फोटो लेने की कोशिश की साथ ही अपना हाथ हार्दिक के कंधे पर रखा, लेकिन हार्दिक ने तुरंत लड़के का हाथ अपने कंधे से हटा दिया। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस हार्दिक की इस हरकत से नाखुश हो गए। फैंस कमेंट्स करते हुए दिखे कि उन्हें अपने बुरे वक्त को नहीं भूलना चाहिए। तो वहीं कईयों ने हार्दिक को घमंडी इंसान कहा। कई प्रशंसकों ने हार्दिक का बचाव करते हुए कहा कि ऑलराउंडर COVID-19 प्रोटोकॉल के बारे में चिंतित थे, उनमें से अधिकांश ने उनके व्यवहार को असभ्य पाया।

सवालों के घेरे में हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक को आखिरी बार टी20 विश्व कप 2021 में देखा गया था, जहां भारत ने खराब अभियान का अंत किया था। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में आ गया क्योंकि वह अपनी फिटनेस के मुद्दों के कारण ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। उनका बल्ला भी कुछ खास नहीं कर पाया। दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज के लिए बाहर कर दिया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि चयनकर्ताओं ने एक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर खोजने का फैसला किया है।
फिटनेस के कारण विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर
इस बीच, हार्दिक पांड्या ने पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर होने का विकल्प चुना। 28 वर्षीय हार्दिक इस समय अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए बड़ाैदा क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा था, "बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने हार्दिक को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में पूछताछ करने के लिए एक ई-मेल भेजा था। वह पिछले तीन सालों में बड़ौदा के लिए बहुत कम खेले हैं। हालांकि, उन्होंने एक लाइन में जवाब दिया कि वह फिलहाल मुंबई में रिकवरी कर रहे हैं।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
