Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'फैब 4' क्लब के बाकी तीन खिलाड़ियों पर ये है केन विलियमसन की राय

नई दिल्लीः फैब 4 क्रिकेट में इस तरह के हैं कि कोई भी खुद को दूसरे से बेहतर बताने की रेस में रहना नहीं चाहता। इन चारों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती भी बेहतर है और एक दूसरे का सम्मान करने में सभी आगे रहते हैं। आधुनिक क्रिकेट के इस एलीट क्लब में विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट शामिल हैं।

चारों खिलाड़ी अलग देशों से खेलते हैं और समय समय पर जोरदार प्रदर्शन करके अपने फैंस को हैरान करते रहते हैं। हाल में ही केन विलियमसन ने क्रिकेट पर काफी बातें की हैं जिनमें फिर से बात घूम-फिरकर फैब फॉर पर आई है।

कीवी कप्तान ने कहा है कि बाकी के तीनों बल्लेबाज बड़े ही महान हैं और उनसे काफी कुछ सीखने के लिए है।

उन्होंने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा- "जिन तीन खिलाड़ियों का नाम आपने लिया है, वे वर्ल्ड क्लास हैं और मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि वे कैसे खेल को लेकर जाते हैं। आप इस तरह के खिलाड़ियों से काफी कुछ सीख सकते हैं, वे तीनों ही अलग स्टाइल में खेलते हैं, यही खेल की खूबसूरती भी है, आपके पास कई तरह के शानदार खिलाड़ी हैं जो खेल को आगे ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।"

इन खिलाड़िओं से तुलना पर विलियमसन ने कहा कि वे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और केवल टीम की जीत पर ही योगदान देने को अपनी ड्यूटी समझते हैं। उनका कहना है कि टेस्ट रैकिंग पर फोकस करने के बजाए इसी बात पर ध्यान केंद्रित करना ठीक है कि टीम को आप क्या देते हैं।

विलियमसन ने कहा कि बीता समय कुछ शानदार टेस्ट क्रिकेट का रहा है और अब धीरे-धीरे सफेद गेंद क्रिकेट जोन वापस आ रहा है जिसमें आने वाला आईपीएल भी शामिल है।

Story first published: Wednesday, February 3, 2021, 15:38 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+