For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

उलटफेर का शिकार हुई भारतीय कबड्डी टीम, दक्षिण कोरिया ने हराया

Live Asian Games 2018: Day 2 live commentary and medal tally

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स का आज दूसरा दिन है।कई भारत दिग्गज खिलाड़ी आज चुनौती पेश करेंगे। एशियन गेम्स का पहला दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। निशानेबाजी और कुश्ती में भारत को दो पदक हासिल हुए। हालांकि भारत का प्रदर्शन और अच्छा हो सकता था लेकिन सुशील कुमार जैसे बड़े खिलाड़ी पहले ही राउंड में बाहर हो गए वहीं युवा सनसनी मनु भाकर भी मिक्स डबल्स में क्वालिफाई नहीं कर पाई।

भारत को अभी तक एक कांस्य और एक स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। कुश्ती में बजरंग पुनिया को गोल्ड मिला वहीं निशानेबाजी में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी को कांस्य मिला। आज का दिन काफी अहम है टेनिस से लेकर बैडमिंटन तक में भारत अपनी चुनौती पेश करने वाला। ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए माइ खेल का लाइव ब्लॉग...

09:42 PM

भारत ने 17-0 से जीता मैच, मेजबान को दी मात

07:16 PM

आखिरकार यहां नॉर्थ कोरियन खिलाड़ी ने टेक्निकल सुपरीयोरिटी के आधार पर साक्षी को 12-2 के अंतर से हरा दिया.

07:12 PM

बड़ी बहन का प्यार

07:11 PM

कुछ इस तरह पिता ने सराहा

06:49 PM

दूसरे पीरियड में जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और लगातर अंक हासिल करते हुए पूजा को 6-1 से हरा दिया. अगला मुकाबला साक्षी मलिक का है.

06:38 PM

स्वीमिंग में मैन्‍स 4*200 मीटर फ्री स्‍टाइल रिले मुकाबला शुरू हो गया है. भारत के श्रीहरि नटराज, अविनाश मनी, सौरभ और नील रॉय पहले लेन में शुरू करेंगे

05:56 PM

जापान की युकी को हराकर विनेश ने जीता गोल्ड

05:36 PM

जिम्नास्टिक में मैन्‍स क्‍वालिफिकेशन राउंड शुरू हो चुका है

05:17 PM

टेनिस में अंकिता रैना और प्रार्थना थांबोर की जोड़ी ने महिला डबल्‍स के प्री क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली है

05:16 PM

महिला टीम के बाहर होने के बाद पुरुष टीम भी बाहर हो गई हैं. मेजबान इंडोनेशिया में भारत को 3-1 के बड़े अंतर से हराया.

03:37 PM

कबड्डी में कोरिया ने भारत को 24-23 से हरा दिया और पहली बार इंटरनेशनल स्‍तर पर भारत को हराया है.

03:16 PM

मेंस ट्रैंप इवेंट 50 में से 43 पॉइंट हासिल कर लक्ष्य ने भारत को दूसरा सिल्वर मेडल दिलाया है.

03:12 PM

लक्ष्य अंतिम दो में आ गए हैं यानी भारत के लिए लक्ष्य ने सिल्वर मेडल जरूर पक्का कर लिया.मानवजीत संधू मेडल की रेस से बाहर .

03:01 PM

मेन्स: ट्रैप में भारत के मानवजीत और लक्ष्य मेडल की दौड़ मे बने हुए हैं. दोनों ही दूसरी पोजिशन पर हैं.

02:37 PM

विनेश ने सेमीफाइनल में उज्‍बेकिस्‍तान की पहलवान को हराकर फाइनल में जगह बनाई, गोल्ड की उम्मीद बढ़ी.

02:36 PM

भारत की गोल्‍ड की उम्‍मीद पूरी टूट गई. साक्षी ने विपक्षी खिलाड़ी को बाहर गिराया, उन्‍हें इसके लिए चार अंक मिले थे, लेकिन किर्गीस्‍तान की तरफ से चैलेंज किया साक्षी के दो अंक वापस ले लिए गए.

02:04 PM

भारत को बड़ा झटका लगा है. नॉर्थ कोरियन खिलाड़ी जोंग ने भारत की पूजा को टेक्निकल सुपरीयोरिटी के आधार पर 10-0 से हराकर सिल्‍वर की दौड़ से बाहर कर दिया है

01:48 PM

पूजा ने नबीरा को टेक्निकल सुपीरियोरिटी के आधार 12-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

01:47 PM

साक्षी मलिक ने टेक्निकल सुपरी‍योरिटी के आधार पर 10- 0 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

01:11 PM

महिला ट्रैंप इवेंट में एलिमिनेट होने वाली वह पहली शूटर बनी सीमा तोमर.

01:09 PM

वीनेश ने 11-0 से सेमीफाइनल में जगह बना ली है.वीनेश ने कोरियन खिलाड़ी को टेक्निकल सुपरीयोरिटी के अाधार पर जीत मिली.

12:33 PM

हैंडबॉल में भारत की पुरुषों टीम ने मलेशिया को 45-19 से मात दे कर इस गेम में अपनी पहली जीत दर्ज की.

12:20 PM

पूजा धांडा ने थाईलैंड की ओरासा को टेक्निकल सुपीरीयोरिटी के आधार पर 10-0 से हराया.

12:13 PM

125 किग्रा वर्ग में ईरान के परवेज ने भारत के सुमित को 10-0 से हरा दिया.

11:30 AM

शूटिंग- अपूर्वी ने किया निराशा 186.0 अंक के साथ पांचवे स्‍थान के यहां उनका सफर खत्‍म.

11:01 AM

भारत की अपूर्वी चंदेला 10 मीटर एयर रायफल इवेंट में क्वालिफाई कर गई हैं.

10:55 AM

डबल्स मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और पीवी सिंधु की जोड़ी पहला गेम हार गई है.

10:37 AM

जापान की ओकुहारा से हारी सायना. उन्होंनेे यह मुकाबला 11-21,25-23,16-21 से गंवाया.

10:14 AM

भारत की सायना नेहवाल और जापान की ओकुहारा के बीच दूसरे गेम में जोरदार टक्कर. फाइनल गेम में होगा फैसला.

09:49 AM

दीपक कुमार ने दूसरे दिन भारत को पहला मेडल दिलाया. 10 मीटर एयर रायफल में सिल्वर मेडल हासिल करके भारत मैडल्स की संख्या 3 पर पहुंचा दी.

09:40 AM

मेंस शूटिंग में आखिरी के चार प्रतियोगियो में दो भारतीय खिलाड़ी, भारत का एक और पदक पक्का

09:21 AM

बैडमिंटन- महिलाओं के टीम क्वार्टर फाइनल के दूसरे मुकाबले में जापान की जोड़ी ने भारत को 21-15, 21-6 से मुकाबला जीत लिया है.

08:45 AM

रोइंग में भारत के दुष्यंत ने पुरुषों के लाइटवेट सिंगल स्कल में 7:43:08 मिनट का वक्त निकाल कर फाइनल के लिए कवालिफाई कर लिया है,

08:34 AM

10 मीटर एयर रायफल मेंस में भारत के रवि कुमार और दीपक कुमार फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

08:20 AM

पीवी सिंधु ने यामागुची के खिलाफ मुकाबला 21-18,21-19 से जीतकर भारतीय महिला टीम के अभियान का आगाज जीत के साथ किया है.

08:10 AM

महिलाओं के ट्रैप इवेंट में क्वालिफेकेश राउंड शुरू हो चुका है. भारत की श्रेयसी सिंह और सीमा तोमर इसमें भाग ले रही हैं.

07:28 AM

मेंस हॉकी में भारत का मुकाबला मेजबान इंडोनेशिया से है. भारत की टीम मौजूदा चैंपियन है. अगर भारत अपने गोल्ड मेडल को बचाने में कामयाब रहता है तो फिर उसे 2010 टोक्यो ओलिंपिक का टिकट मिल जाएगा.

07:11 AM

10 मीटर एयर रायफल के पुषों और महिलाओं के इवेंट के साथ साथ ट्रैप मुकाबलों में भी गोल्ड मेडल दांव पर होगा.

06:57 AM

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, आज भारत के दीपक कुमार और रवि कुमार 10 मीटर एयर राइफल में भाग ले रहे हैं.देश को उनसे काफी उम्मीदें है.

Story first published: Monday, August 20, 2018, 21:45 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+