For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बजरंग पुनिया ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड

LIVE Asian Games 2018: upadate and commentary India hopes for medal

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में खेलों के महाकुंभ 18वें एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है। एशियन गेम्स का पहला दिन भारत के लिहाज से बेहद अहम है। भारत के लिए मेडल की सबसे ज्याद उम्मीद रेसलर्स से ही है और वह आज से ही अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं। दो बार के ओलंपिक मेडल अपन नाम कर चुके सुशील कुमार के लिए यह शायद एशियन गेम्स में गोल्ज मेडल जीतने का अंतिम और शानदार मौका है।युवा सनसनी मनु भाकर और अनीश जैसे निशानेबाजों से भारत को काफी उम्मीद है। एशियन गेम्स से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए माइ खेल हिंदी का लाइव ब्लॉग...

08:49 PM

पवन अपने विरोधी पर हावी नहीं हो पाए और बॉन्ज मेडल हासिल नहीं कर पाए. वो मुकाबला 8-1 से हार गए

08:47 PM

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से हराकर जीत से किया आगाज

08:45 PM

86 किलो ग्राम के इस मुकाबले में पवन कुमार का सामना मंगोलिया के पहलवान से हो रहा है

07:38 PM

BREAKING: बजरंग पुनिया ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड

07:29 PM

बजरंग और जापान के तकातानी आ गए हैं,

07:18 PM

पहले हाफ तक भारत ने शानदार खेल दिखाया है जिसकी उससे उम्मीद की जा रही थी, उसने अब तक 6-0 की लीड हासिल की है

06:35 PM

मैन्‍स 200 मी बटरफ्लाई के फाइनल में भारत के साजन प्रकाश ने 1.57.75 का समय लेकर पांचवां स्‍थान हासिल किया. भारतीय खिलाड़ी की ओर से बेहतरीन कोशिश

06:20 PM

सुशील कुमार का कहना है अब वह अपने अगले लक्ष्‍य पर ध्‍यान लगागेंगे और अपनी बॉडी पर काम करेंगे

06:10 PM

इंडियन मैन्‍स टीम ने श्रीलंका को 44-28 के हरा दिया है. पहले हाफ तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिली, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने मुकाबला एक तरफा बना दिया था.

06:07 PM

17 साल के श्रीहरि नटराज ने मैन्‍स 100मी बैकस्‍ट्रोक के फाइनल्‍स में 56.19 सेकंड के साथ 8वें पायदान पर रहे. इसी के साथ यहां मेडल की उम्‍मीद भी खत्‍म हो गई.

05:47 PM

हाफ टाइम तक भारत ने 27-13 की बढ़त हासिल कर ली है.

05:36 PM

पवन कुमार के रेपचेज राउंड 2 में इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराकर ब्रॉन्‍ज मेडल मैच में प्रवेश कर लिया है. रेसलिंग में भारत की एक और उम्‍मीद जगी है

04:57 PM

इंडियन मैन्‍स कबड्डी टीम भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे प्रिलिमनेरी राउंड में श्रीलंका के खिलाफ मैट पर उतरेगी

04:37 PM

ये होगा दिलचस्प

04:31 PM

एक बार बढ़त हासिल करने के बाद बजरंग ने मंगोलियन खिलाड़ी को खुद के उपर एक पल के लिए भी हावी नहीं होने किया और टेक्लिनक सुपरीयोरिटी के आधार पर 10-0 से सेमीफाइनल जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया. इसका मतलब भारत का एक और मेडल पक्‍का हो गया है. अब यह देखना होगा कि यह मेडल सुनहरी चमक बिखेरता है या नहीं

04:25 PM

बजरंग पूनियां का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने वाला है, उनके सामने मंगोलिया के बैटेचुलुन की चुनौती होगी.

04:00 PM

वीमंस हैंडबॉल में ग्रुप ए मुकाबलों में भारत को चीन ने 36 21 के अंतर से हरा दिया है. भारत की ओर से मनिनेंद्र कौर ने सर्वाधिक 10 गोल किए

04:00 PM

86 किलोग्रम की कैटेगरी में भरत के पवन कुमार ईरान के हसन से हारकर सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे हैं. पवन को 0-11 से हार का सामना करना पड़ा है.

03:48 PM

अाखिरकार 0-8 से यह मुकाबला हार कर सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे हैं मौसम खत्री.

03:39 PM

अब भारत के रेसलर मौसम खत्री 97 किलोग्राम की कैटेगरी में उज्बेकिस्तान इब्रागिमोव के साथ अपना मुकाबला खेल रहे हैं

03:15 PM

भारत के बजरंग पूनियां के सामने तजाकिस्‍तान के फेजेव को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, भारत का एक और पदक पक्का.

02:36 PM

बैडमिंटन- भारत ने मैन्‍स टीम इवेंट में मालदीप को 30 से सीधे हराकर क्‍वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

02:29 PM

10 मीटर एयर रायफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने ब्रॉन्ज मैडल जीतने पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की तारीफ की है.

01:47 PM

रेस्लिंग- 65 किलोग्राम की कैटेगरी में भारत के लिए मेडल की एक और उम्मीद जगी है. बजरंग पुनिया बाउट जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

01:11 PM

रेस्लिंग- 75 किलोग्राम की केटेगरी में भारत के संदीप तोमर ने अपना मुकाबला जीत लिया है . तुर्कमेनिस्तान के रेसलर नजरोव रुस्तम को 12-8 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश.

01:10 PM

रेस्लिंग- सुशील कुमार ने अपना पहला मौका गंवाया है.75 किलोग्राम की कैटेगरी में सुशील कुमार अपना पहला ही मुकाबला 3-5 से हार गए हैं.रेपचेज राउंड के जरिए ब्रॉन्ज हासिल करने का आखिरी मौका उनके पास है.

12:00 PM

एशियन गेम्स 2018 में भारत क पहला मेडल.10 मीटर एयर रायफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है.

11:26 AM

मनु भाकर और अभिषेक वर्मा की जोड़ी फाइनल्‍स में क्‍वालिफाई करने से चूक गई. 759 अंक साथ भारतीय जोड़ी छठें पायदान पर रही.शीर्ष पांच जोड़ियों को ही आगे जाने का मौका मिलता है.

11:16 AM

शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत का क्वालिफाई नहीं कर पाई मनु भाकर

10:03 AM

बास्केटबॉल- अब भारत चाइनीज ताइपे के खिलाफ 45-56 से पीछे है. भारत के पास अब पर आखिरी क्वार्टर का ही मौका है.

09:14 AM

तौराकी- भारत के श्राहरि नटराज पुरुषों के 100 मीटर बैक स्ट्रोक्स इवेंट के फाइनल राउंड में प्रवेश.उन्होंने 55.86 सैकेंड्स को वक्त लिया.

08:40 AM

शूटिंग -10 मीटर एयर रायफल के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला की टीम फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी. इस इवेंट का फाइनल भारतीय वक्त के अनुसार आज दोपहर 12 बजे खेला जाएगा

08:24 AM

एशियन गेम्स 2018:कबड्डी- भारत ने जापान को 45-1 के भारी अंतर से हराया

08:06 AM

कबड्डी- भारत की जीत पक्की. जापा को कोई चमत्कार ही बचा सकता है. भारत के पास 17 रन की लीड है. भारत 25-8 से आगे चल रहा है.

07:52 AM

कबड्डी- भारत जिसक लिए जाना जाता है भारत ने वही किया. जोरदार वापसी के साथ पहले हाफ में भारत का स्कोर 19-7 .दूसरे हाफ में भी जीत दर्ज करना चाहेगा भारत.

07:44 AM

कबड्डी- जापान की महिला टीम भारत को कड़ी टक्कर दे रही है. पहले हाफ में भारत के पास बस एक रन की ही लीड है. भारत- 7 जापान - 6 .

07:39 AM

महिला डबल ट्रैप क्वालिफिकेशन में भारत की सीमा तोमर 24 अंक के साथ तीसरे और श्रेयसी सिंह 22 अंक के साथ 12वें स्थान पर चल रही है.

Story first published: Sunday, August 19, 2018, 22:23 [IST]
Other articles published on Aug 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+