IPL 2020 : भले हार गया पंजाब, लेकिन केएल राहुल ने हासिल कर ली खास उपलब्धि
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब की किस्मत खराब दिखी जब टीम आईपीएल सीजन-13 के तीसरे मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरी। कप्तान केएल राहुल ने टाॅस जीता और दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। गेंदबाजों ने कैपिटल्स को 157 पर रोक दिया, लेकिन बल्लेबाजों ने बराबरी पर स्कोर लाकर मैच सुपरओवर में पहुंचा दिया जहां कैपिटल्स आसानी से जीत गया। पंजाब की टीम भले मैच हार गई, लेकिन केएल राहुल ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
दरअसल, आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल 5वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने कप्तानी करने के अलावा विकेटकीपिंग और पारी की शुरुआत भी की है। बता दें कि केएल राहुल यूएई में जारी आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। कप्तानी के अलावा वो पारी की शुरुआत करने भी उतरे। बताैर कप्तान केएल राहुल का यह पहला मैच था।
केएल राहुल से पहले भारत के पार्थिव पटेल, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम, ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और श्रीलंका के कुमार संगकारा आईपीएल के इतिहास में कप्तानी करने के अलावा विकेटकीपिंग और पारी की शुरुआत कर चुके हैंय़ हांलाकि केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब की टीम दिल्ली कैपिटल्स से हार गई, लेकिन राहुल के करियर में ये खास रिकॉर्ड हमेशा के लिए दर्ज हो गया।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 8 विकेट खोकर 158 रन का टारगेट दिया था। जवाब में पंजाब की टीम भी 8 विकेट खोकर 157 रन बना सकी और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। यहां पंजाब ने कागिसो रबाडा के सामने घुटने टेकते हुए 2 रन बनाकर महज 3 गेंदों में 2 विकेट गिरा दिए। फिर दिल्ली कैपिटल्स ने महज 2 गेंदों में मैच जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
