IPL 2020: निकोलस पूरन की बैटिंग से घबरा गए थे वार्नर, बोले- मुझे पता था, इस बच्चे में है दम
नई दिल्लीः किंग्ल इलेवन पंजाब निकोलस पूरन को लगातार खिला रही है और क्रिस गेल को बेंच से मैच देखने पर मजबूर कर रही है। 40 साल के गेल के ऊपर युवा पूरन भविष्य के लिए एक निवेश हैं जो विकेटकीपिंग में भी सक्षम हैं। कुल मिलाकर विंडीज के इस बल्लेबाज में अगली पीढ़ी का महान बल्लेबाज दिखता है बशर्ते वो खुद को लेकर संजीदा हों और अपनी फॉर्म व फिटनेस को लेकर अनुशासित रहें।
90 के दशक के बाद अक्सर कैरेबियाई खिलाड़ियों में इन चीजों की कुछ कमी रही है, राष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं पहले से कुछ कमतर हुई हैं और लीग क्रिकेट आने के बाद प्रतिभाएं टी20 के हिसाब से ढल गई हैं। आईपीएल 2020 की सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले पूरन से उम्मीद है कि वे सभी प्रारूपों में कैरेबियाई क्रिकेट की सेवा करें। लेकिन सच यह है कि इस युवा में जबरदस्त प्रतिभा दिखाई देती है।

तूफानी बल्लेबाजी के पूरक बने पूरन-
किंग्स इलेवन द्वारा 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरन ने कमाल की पारी खेली और 37 गेंदों पर 77 रन बनाए जिसमें 7 छक्के शामिल थे। यह आईपीएल की दर्शनीय पारी थी, भले ही उनकी टीम मैच हार गई लेकिन विपक्षी कप्तान डेविड वार्नर की सांसे थामने वाली इस पारी ने मैच के बाद भी तारीफ पाई-
"मैं थोड़ा घबराया हुआ था जब निकोलस इसे स्टैंड पर मार रहे थे। मेरे पास हमेशा उस बच्चे को लेकर उच्च संभावनाएं थीं। मैं उसके साथ बांग्लादेश में खेलने के लिए भाग्यशाली था। आप हमेशा सोचते हैं, 'मैं क्या कर सकता हूं, मैं उसे कैसे आउट कर सकता हूं?'।"

राशिद खान वर्ल्ड क्लास हैं- वार्नर
लेकिन वार्नर के पास राशिद खान थे जिन्होंने पूरन को चलता किया और 4 ओवरों में केवल 12 रन देकर 3 विकेट लिए-
"वह (राशिद) विश्व स्तरीय गेंदबाज है, उसका टीम में होना हमारे लिए बहुत अच्छा है। वह हमेशा दबाव की स्थितियों में बचाता है। वह क्या शानदार खिलाड़ी है? भुवी के लिए दुख की बात है कि हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन हमारे सर्वश्रेष्ठ डेथ गेंदबाजों में से एक का टीम से बाहर होना दूसरों को एक मौका देता है। हम एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। हम विकेटों के बीच कड़ी मेहनत करने में गर्व करते हैं।"

खुद की बैटिंग पर कही ये बात-
वार्नर ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया था लेकिन वह बेयरस्टो की तूफानी पारी के सामने दब गया। इस दौरान वार्नर ने जॉनी को खुलकर खेलने का मौका दिया-
"फिलहाल, मैं उसके लिए सिर्फ स्ट्राइक रोटेट कर रहा हूं । हम एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी का आनंद लेते हैं। हमने उनकी (KXIP गेंदबाजों) स्विंग को नकारने की कोशिश की। हमें आरआर के खिलाफ एक कठिन खेल मिला है, फिर से नए सिरे से शुरू करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
