IPL 2020: जानें कौन हैं पृथ्वीराज यारा, भुवनेश्वर की जगह हैदराबाद में हुए शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है और फैन्स को आये दिन एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं। इस बीच कुछ खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं तो कुछ नये खिलाड़ी टीमों के साथ जुड़ रहे हैं। इस बीच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2020 से बाहर हो गये हैं जो कि टीम के लिये बड़ा झटका है। इस को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने साथ एक युवा तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यारा को जोड़ा है।
और पढ़ें: RR vs MI: मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान को 57 रनों से रौंदा
उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर कुमार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गये मैच में पारी का 19वां ओवर करते हुए चोटिल हो गये थे। भुवनेश्वर कुमार की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके बाद उन्होंने 3-4 बार कोशिश की लेकिन वह गेंदबाजी नहीं करा सके और अंत में उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा।
और पढ़ें: RR vs MI: 8 छक्के, 18 चौके लगाकर मुंबई ने बनाये 193 रन, फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार

आखिर कौन हैं पृथ्वीराज यारा
भुवनेश्वर कुमार के बाहर हो जाने के बाद सनराइजर्स की टीम ने आंध्र प्रदेश की ओर से खेलने वाले पृथ्वीराज यारा को टीम में शामिल किया है। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज को घरेलू क्रिकेट में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं हैस हालांकि उन्होंने 2017-18 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट के दौरान तमिलनाडु के खिलाफ अपना यादगार डेब्यू किया था और अपनी लाइन लेंथ और स्पीड के दम पर इस खिलाड़ी ने उस मैच में 6 विकेट हासिल किये थे। उन्होंने दोनों पारियों में 3-3 विकेट हासिल किये थे। हालांकि 21 साल के पृथ्वीराज को अभी घरेलू क्रिकेट में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है।

केकेआर ने पिछले साल किया था टीम में शामिल
उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज यारा को पिछले साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेलते हुए डेविड वॉर्नर का विकेट हासिल किया था। हालांकि उसके बाद उन्हे ज्यादा मौके नहीं मिले और वो बाद में रिलीज कर दिये गये। राजस्थान के खिलाफ इन्होंने अपना दूसरा मैच खेला लेकिन इसमें वो अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके और दो ओवरों में 28 रन लुटा डाले।

जानें क्या है पृथ्वी की गेंदबाजी में सबसे खास
पृथ्वी ने आंध्रप्रदेश की टीम के लिये जूनियर स्तर पर शुरुआत की थी। पृथ्वीराज की गेंदबाजी में जो चीज उन्हें सबसे खास बनाती है वो है सीमित ओवर प्रारूप में विकेट लेने की क्षमता है। उनके पासे स्पीड के साथ-साथ वैरिएशन भी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
