For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टेनिस का सबसे लंबा मैच

By Super

अमरीका के जॉन इसनर और फ़्रांस के निकोलस माहुत ने टेनिस का सबसे लंबा मैच खेलने का इतिहास रच दिया है. दिलचस्प बात यह है कि दस घंटों और दो दिनों के मैच के बाद भी अभी यह अधूरा है.विम्बलडन के पुरुष एकल मुकाबले में खेला जा रहा ये मैच कम रोशनी के कारण आगे बढ़ा दिया गया और अब तीसरे दिन तक खिंच गया है.

मंगलवार को शुरू हुए इस मैच को दो-दो सेटों के बाद ख़राब रोशनी की वजह से ही स्थगित करना पड़ा था.दोनों खिलाडियों ने मैच में दो-दो सेट की बराबरी कर ली है और पांचवे और अंतिम सेट में अब तक सौ से भी ज्यादा गेम खेले जा चुके हैं और जब खेल स्थगित किया गया तो स्कोर 59-59 पर था.छह घंटे तक चल चुका ये आख़िरी सेट अब तक के किसी भी एकल मुकाबले के पूरे मैच के समय का रेकोर्ड तोड़ चुका है.

इस लंबे मैच की वजह से इसनर का डबल्स का मुक़ाबला भी स्थगित कर देना पड़ा हैइससे पहले तक के टेनिस इतिहास में अब तक का सबसे लंबा मैच 2004 में फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता में खेला गया था जिसमे फ़्रांस के फैब्रिक सांतोरो ने अर्नाड क्लेमें को छह घंटे और पैंतीस मिनट में मात दी थी.ख़राब या कम रोशनी की वजह से जब अंपायर ने मैच के स्थगित होने की घोषणा की तब कोर्ट नंबर 18 पर मैच देख रहे उत्साहित दर्शकों ने 'वी वॉन्ट मोर' यानी और-और के नारे भी लगाए.हालांकि खिलाड़ियों के लॉकर रूम में जाने के वक़्त दर्शकों ने खड़े होकर और ताली बजाकर उनके खेल की सराहना भी की.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+