For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Murder Case : सुशील कुमार की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ 'लुकआउट नोटिस'

नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक चैंपियन पहलवान सुशील कुमार की एक मर्डर केस में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में एक युवा पहलवान की माैत हो गई थी, जो 24 साल का सागर राणा था। सागर की माैत के मामले में सुशील कुमार का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने हाल ही में उनके घर में छापा मारा था, लेकिन सुशील फरार हैं। सुशील के अलावा 20 अन्य आरोपिंयों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस इन आरोपियों की तलाश के लिए दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्यों में छापे मार रही है। जानकारी के अनुसार, माॅडल टाउन इलाके में एक फ्लैट को खाली कराने को लेकर रात के समय झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में शुरूआत में प्रिंस दलाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार सुशील कुमार व उसके अन्य साथी झगड़े में पड़े थे। यह झगड़ा 4 मई को हुआ था, जिसमें 2 लोग घायल भी हुए थे। सागर को जब अस्पताल ले जाया गया था तो वहां उसे डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस आसपाल लगे कैमरों से फुटेज निकालकर जांच में जुटी हुई है। इसके आधार पर कई लोगों की पहचान की गई है। साथ ही पुलिस ने पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए हैं। जिनके नाम सामने आए हैं, पुपिलस उनकी लोकेशन निकाल रही है। गाैर हो कि घटना के अगले दिन सुशील कुमार ने कहा था कि उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। हमारे पहलवान इस झगड़े में शामिल नहीं थे। हमने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ अज्ञात लोग कूदकर अंदर आए हैं और झगड़ा किया है।

Story first published: Monday, May 10, 2021, 11:17 [IST]
Other articles published on May 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+