For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट के मक्‍का लॉर्ड्स पर फिर टकराएंगे सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न

'क्रिकेट का मक्‍का' कहे जाने वाला लॉर्ड्स अपने 200 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर शनिवार को इसी मैदान पर एक ऐसा क्रिकेट मैच खेला जाने वाला है जो सही मायनों में क्रिकेट के दिवानों के लिए कभी न भूल सकने वाले कई पलों की सौगात लेकर आएगा। इंग्‍लैंड और पूरी दुनिया का सबसे पुराने क्रिकेट क्‍लब यानी मैरिल्‍बोन क्रिकेट क्‍लब ( एमसीसी) और रेस्‍ट ऑफ द वर्ल्‍ड के नाम से बनीं दो टीमों में सचिन तेंदुलकर, शेन वॉर्न, ब्रायन लारा और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्‍गज खिलाड़ी फिर से नजर आएंगे। एक नजर डालिए मैच से पहले की कुछ खास तस्‍वीरेों पर जो लॉर्ड्स के ही ऑफिशियल फेसबुक पेज से ली गई हें।

पांच जुलाई को लॉर्ड्स का बर्थडे

पांच जुलाई को लॉर्ड्स का बर्थडे

च जुलाई को जब यह मैच खेला जाएगा, उसी दिन लॉर्ड्स अपना 200वां बर्थडे मनाएगा।

एक ही टीम में दो क्रिकेट लीजेंड्स

एक ही टीम में दो क्रिकेट लीजेंड्स

एमसीसी और रेस्‍ट ऑफ द वर्ल्‍ड के बीच 50-50 ओवरों का मैच खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही दुनिया में क्रिकेट के फैंस पहली बार सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को एक साथ खेलते हुए देखेंगे।

भारत की दिवार तो श्रीलंका का स्पिन का जादूगर

भारत की दिवार तो श्रीलंका का स्पिन का जादूगर

इस मैच में क्रिकेट के फैंस को सचिन और लारा के अलावा मुथैया मुरलीधरन, मिस्‍टर दिवार यानी राहुल द्रविड़, ऑस्‍ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्‍ट, वीरेंद्र सहवाग, पाकिस्‍तान के शाहीद आफरीदी और युवराज सिंह मैदान में नजर आएंगे।

फिर से आमने सामने सचिन-वॉर्न

फिर से आमने सामने सचिन-वॉर्न

जहां एमसीसी के कैप्‍टन होंगे सचिन तेंदुलकर होंगे तो वहीं ऑस्‍ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न रेस्‍ट ऑफ द वर्ल्‍ड टीम की कप्‍तानी करते हुए नजर आएंगे।

1,764 मैचों का अनुभव

1,764 मैचों का अनुभव

इस मैच में जितने भी क्रिकेटर्स मैदान पर नजर आएंगे, उनके पास कुल 1,764 टेस्‍ट मैचों का अनुभव है।

एमसीसी में ज्‍यादा अनुभवी खिलाड़ी

एमसीसी में ज्‍यादा अनुभवी खिलाड़ी

एमसीसी की टीम के सभी खिलाड़ियों का कुल अनुभव 937 टेस्‍ट मैचों का है तो वहीं रेस्‍ट ऑफ द वर्ल्‍ड के खिलाड़ियों का अनुभव 827 टेस्‍ट मैचों का है।

भारतीय महाद्वीप के सभी देश शामिल

भारतीय महाद्वीप के सभी देश शामिल

इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया, भारत, इंग्‍लैंड, वेस्‍टइंडीज, पाकिस्‍तान, श्रीलंका, न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश जैसे देश अहम रूप से शामिल हैं।

मिलेगा बाइसेंटेनरी मैडेलियन

मिलेगा बाइसेंटेनरी मैडेलियन

लॉड्र्स के 200वें जन्‍मदिन के मौके पर आयोजित हो रहे इस खास मैच में नजर आने वाले सभी खिलाड़ियों को बाइसेंटेनरी मैडेलियन से सम्‍मानित किया जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+