For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्लार्क का शतक, ऑस्ट्रेलिया का संघर्ष

By Staff

ऐशेज़ सीरिज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया का संघर्ष जारी है और माइकल क्लार्क के शतक की बदौलत टीम ने पांच विकेट खोकर 313 रन बना लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 521 रन बनाने हैं. वैसे लार्ड्स के मैदान पर दूसरी पारी में जीत के लिए रन बनाने का रिकार्ड 344 का ही रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम रिकार्ड तोड़ने में किसी से पीछे नहीं है.

चौथे दिन का खेल शुरु होने पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ों ह्यूज और कटिच ने संभलकर खेलना शुरु किया लेिन वो जल्दी ही आउट हो गए.

ह्यूज को 17 के निजी स्कोर पर फ्लिंटॉफ ने स्ट्रास के हाथों कैच करा दिया जबकि कटिच छह रनों के निजी स्कोर पर फ्लिंटॉफ की ही गेंद पर पीटरसन को कैच दे बैठे.

कप्तान रिकी पोंटिंग भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और उन्हें 38 रनों के निजी स्कोर पर ब्रॉड ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद हसी ने 27 रन बनाए और फिर आए उपकप्तान माइकल क्लार्क जिन्होंने ब्रैड हैडिन के साथ पांचवें विकेट की साझेदारी में 185 रन जोडे.

क्लार्क अभी 125 रन पर और हैडिन 80 रन के निजी स्कोर पर बने हुए हैं और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए और 208 रन बनाने हैं और उसके पास पांच विकेट बचे हैं.

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट बड़े ही रोमांचक तरीके से ड्रा कर लेने में सफलता प्राप्त की थी और दूसरे टेस्ट में अभी भी इंग्लैंड की स्थिति मज़बूत ही कही जा सकती है.

इंग्लैंड ने पहली पारी में 425 और दूसरी पारी में 311 रन बनाकर पारी घोषित की थी. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में मात्र 215 रन बनाए थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+