क्रिकेटर प्रवीण कुमार को झटका, चोरी हुई 7 लाख की सोने की चेन

मुंबई। चोरी की घटनाओं से केवल आम आदमी ही नहीं खास आदमी भी काफी परेशान है। जिसका ताजा उदाहरण है क्रिकेटर प्रवीण कुमार की चेन खोना। कड़ी सुरक्षा के बीच रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की भी अब चीजें चोरी होने लगी हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि भारत के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर प्रवीण कुमार की ड्रेसिंग रूम से सात लाख की सोने की चेन खो गई। हमेशा 25 तोले की चेन को गले में पहनने वाले प्रवीण कुमार ने इस घटना की जानकारी खुद मीडिया को दी।

प्रवीण ने बताया कि वो विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने नागपुर गये थे। नेट प्रैक्टिस के दौरान वो जब पसीने से तर हो गये थे तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपनी टीशर्ट और चेन उतार कर रख दी थी लेकिन थोड़ी देर बाद वापस जब वो अपनी टीशर्ट और चेन लेने आये तो उन्हें टी-शर्ट तो मिली लेकिन चेन नहीं।

प्रवीण कुमार की चेन खोने से ड्रेसिंग रूम में खलबली मच गई। प्रवीण कुमार ने निकट के पुलिस स्टेशन में जाकर चोरी की रिपोर्ट लिखवा दी है। अपने से कभी चेन को अलग ना करने वाले प्रवीण कुमार इस समय चोरी होने से काफी दुखी और परेशान हैं। फिलहाल तो पुलिस चोरी की जांच कर रही है।

Story first published: Wednesday, November 12, 2014, 16:48 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+