.............
दूसरे सत्र में भी यह सिलसिला जारी रहा 1 इस दौरान पहले अमला और फिर कैलिस ने अपना शतक पूरा किया 1 कैलिस का यह 28 वां और पिछले तीन टेस्ट मैचों में चौथा शतक था 1 शतक पूरा करने के बाद उन्होंने पहली बार गलती की लेकिन माइकल मैसल मिड आफ पर उनका कैच नहीं पकड सके 1 इसके बाद कैलिस ने रनों की रफ्तार तेज की और खुलकर खेलना शुरू कर दिया 1 इसी क्रम में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिये 1 वह ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गये 1 लेकिन तेजी से दोहरे शतक की तरफ बढ रहे कैलिस 186 रन के निजी स्कोर पर जैकब आेरम की गेंद पर विकेट के पीछे कैच हो गये 1 दक्षिण अफ्रीकी पारी का यह विकेट 350 के स्कोर पर गिरा 1 इसके बाद भी रनों की बरसात नहीं रूकी 1 अमला ने ऐश्वेल पि्रस के साथ 72 रन की अविजित सोदारी करते हुये टीम को 422 के स्कोर पर पहुंचा दिया 1 पारी समाप्ति की घोषणा के समय अमला 176 और पि्रंस 25 रन बनाकर खेल रहे थे
न्यूजीलैंड की टीम जीत के लिए मिले 531 के बडे लक्ष्य के सामने शुरू से ही दबाव में आ गयी 1 सलामी बल्लेबाज सी कमिंग को आउट करके डेल स्टेन ने उसे पहला टका दिया 1टीम के सर्वाधिक अनुभवी बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग भी इस मुश्किल घडी में सात रन बनाकर साथ छोड गये 1 इसके दो गेंद बाद ही रोस टेलर.चार. भी आंद्रे नेल के शिकार बन गये 1 लेकिन स्काट स्टायरिस और ब्रैंडन मैकुलम ने क्रमश: 16 और 11 रन बनाकर टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया
प्रेम.ति्रपाठी2258रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications