Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली के नाम दर्ज हुए दो बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल खत्म होने के सिर्फ 16 दिन बाद भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही यह सीरीज विराट कोहली की पैटर्निटी लीव और रोहित के साथ मनमुटाव को लेकर चर्चा में आ गई। सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया के लिए कुछ खास नहीं रही और वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टी-20 सीरीज में जीत के बाद टीम के हौसले अब काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। लगातार इस बात की मांग उठ रही थी कि अलग-अलग फॉर्मेट में टीम के कप्तान अलग होने चाहिए। ऐसे समय में कप्तान कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम की टी-20 सीरीज जीत काफी अहम है।

तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को दी मात

तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को दी मात

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेले हैं जिसमे से तीन मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है, इसमे से किसी भी मैच में अकेले विराट कोहली के दम पर टीम निर्भर नजर नहीं आई। लेकिन वनडे में कोहली ने दो अर्धशतक लगाए और दूसरे टी-20 में कोहली ने 24 गेंदों पर 40 रन की बेहद अहम पारी खेली। टी-20 सीरीज में जीत के साथ ही विराट कोहली ने एक अहम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज जीतने वाले विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान बने हैं।

India vs Australia 2nd T20I : Virat Kohli first Captain to Win T20I series in SENA | वनइंडिया हिंदी
कोहली पहले भारतीय कप्तान

कोहली पहले भारतीय कप्तान

इससे पहले जब भारतीय टीम ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो टीम इंडिया ने वनडे और टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी, लेकिन टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज जीतकर यह अहम रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज कर दिया। विराट कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डूप्लेसिस एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सभी तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में पटखनी दी है।

नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड

नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड

इसके अलावा विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। विराट कोहली एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत दर्ज की है। इससे पहले कप्तान धोनी ने इन सभी टीमों के खिलाफ टी-20 टीम में टीम इंडिया की अगुवाई की लेकिन इंग्लैंड न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में टी-20 सीरीज में जीत दर्ज नहीं कर सके थे।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 11:59 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+