Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हांगकांग ओपन सुपर सीरीज फाइनल में पीवी सिंधु की हार, जु यिंग ने सीधे सेटों में हराया

नई दिल्‍ली। भारत की स्‍टार शटलर पीवी सिंधु हांगकांग ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में दुनिया की नंबर वन प्लेयर ताई जु यिंग के हाथों हार गई हैं। लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची सिंधु को यिंग ने सीधे सेटों में 21-18 और 21-18 से हराया। सेमीफाइनल में ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विनर सिंधु ने थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थीं।



सिंधु ने अपनी विरोधी को 21-17, 21-17 से हराया था। यहां उनका लगातार दूसरा फाइनल था। पिछले साल फाइनल में पहुंची सिंधू ने शुरू से दबदबा बनाते हुए दुनिया की छठे नंबर की थाईलैंड की खिलाड़ी को महिला एकल में 43 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17 21-17 से शिकस्त दी।

यह इन दोनों खिलाड़ियों की छठी भिड़ंत थी जिसमें सिंधू 1-4 से पीछे थीं। इस भारतीय खिलाड़ी ने केवल 2015 कोरिया ओपन में ही रतचानोक को हराया था। साइना नेहवाल और प्रकाश पादुकोण ने यहां क्रमश: 2010 और 1982 में खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

Story first published: Sunday, November 26, 2017, 15:00 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+