Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम से निराश कप्तान इयोन मोर्गन ने बताई हर की वजह

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि केकेआर के बल्लेबाजों में इरादों कमी थी, हमने मैच में 40 रन कम बनाए। मुंबई के वानखेड़े के मैदान में यह काफी बड़ा अंतर था। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 133 रन बना सकी। मैच में क्रिस मॉरिस ने 4 विकेट लेकर केकेआर के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। केकेआर के 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने लक्ष्य को आसानी से 19वे ओवर में हासिल कर लिया और मैच को 6 विकेट से जीत लिया। कप्तान संजू सैमसन ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली।

आईपीएल में चौथी हार के बाद मोर्गन ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी ने हमे निराश किया,जिसके चलते हम मैच हारे, पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी में इरादों की कमी नजर आई, शुरुआत से ही हम मैच में पीछे थे, हमने गेंदबाजों पर दबाव नहीं बनाया, राजस्थान की टीम ने पिच के लिहाज से खुद अच्छे से ढाला। हमने तकरीबन 40 रन कम बनाए जोकि टी-20 में काफी ज्यादा होते हैं।

बता दें कि केकेआर के सलामी बल्लेबाज नीतीश राणा और शुबमन गिल बैटिंग के दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए। चेतन सकारिया, जयदेव उनादकत और मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ दोनों ही बल्लेबाज बाउंड्री लगाने में विफल रहे और पॉवर प्ले में केकेआर ने सिर्फ 25 रन बनाए। जोकि टीम को भारी पड़ा और पूरी टीम सिर्फ 133 रन ही बना सकी। मोर्गन ने कहा कि विकेट उतनी अच्छी नहीं जैसी कि वानखेड़े में होती है, यह काफी चुनौतीपूर्ण थी। हमने जब भी तेज रन बनाने की कोशिश की, विकेट गंवा दिए।

मोर्गन ने कहा कि खराब बल्लेबाजी की वजह से हम काफी पीछे चले गए। बल्लेबाजों का दिमाग जितना स्पष्ट होगा उतना ही बल्लेबाजी करना आसान होगा। हम चाहते हैं कि बल्लेबाज फ्री होकर अपने शॉट खेलें। दुर्भाग्य से आज के मैच में ऐसा नहीं था। बता दें कि राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर जल्दी आउट हो गए थे और 5 रन बना सके, जबकि यशस्वी जयसवाल 22 रन बना सके, लेकिन राजस्थान के खिलाड़ियों ने पारी को संभाला कप्तान सैमसन ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली और मैच को 18.5 ओवर में 6 विकेट से जीत लिया।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 10:23 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+