भारत को पूरा समर्थन देगा ए एफ सी .. हम्माम
सिडनी 27 नवंबर.वार्ता. एशियाई फुटबाल परिसंघ .एएफसी. के अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम ने विजन एशिया परियोजना के जरिए भारत में इस खेल के विकास के लिए पूरा समर्थन जारी रखने का संकल्प जाहिर किया है 1 हम्माम बुधवार को होने वाले ए एफ सी प्लेअर आफ दि ईयर समारोह के सिलसिले में यहां आए हैं 1 उन्होंने कहा .. भारत को हम उच्च प्राथमिकता दे रहे हैं और वहां फुटबाल के स्तर में सुधार के लिए हर संभव उपाय करेंगे 1 .. उन्होंने कहा .. भारत में फुटबाल की जडें काफी गहरी हैं 1 कुछ सबसे पुराने क्लब और प्रतियोगिताएं भारत में ही हैं 1 कुछ भारतीय क्लबों के प्रशंसकों की तादाद तो दो करोड तक है जिससे देश में फुटबाल की लोकपि्रयता का पता चलता है 1 .. बिन हम्मान ने कहा .. हम विजन एशिया के जरिए समूचे महाद्वीप में फुटबाल में प्रोफेशनलिज्म लाने की कोशिश कर रहे हैं 1 .. प्रायोगिक विजन एशिया परियोजना के दायरे में सात देशों भारत . बंगलादेश . इंडोनेशिया . ईरान . आेमान . विएतनाम और चीन को रखा गया है 1 ए एफ सी प्रोफेशनल लीग समिति के एक निरीक्षण दल ने हाल ही में भारत में विभिन्न शहरों का दौरा किया था 1 इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ . ए आई एफ एफ . और क्लबों के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श के अलावा प्रशिक्षण केन्द्रों और स्टेडियमों का दौरा भी किया 1 पार्थिव राज मनोरंजन 1638 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications