Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महेंद्र सिंह धोनी ने खोला अपनी सफलता का राज, कही ये बात

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी के अलावा उनकी विकेटकीपिंग की वजह से भी जाना जाता है। धोनी विकेटकीपिंग के मामले में दुनिया के तीसरे सफलतम विकटकीपर हैं। उनसे पहले मार्क बाउचर (998) और एडम गिलक्रिस्ट (902) ने इंटरनेशनल मैचों में उनसे ज्यादा शिकार किए हैं। धोनी ने विकेटकीपर के रूप में अभी तक 768 विकेट लिए हैं।

धोनी ने कही ये बात

धोनी ने कही ये बात

अपनी इस सफलता के बारे में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह का कहना है कि ये सब इसलिए है क्योंकि मेरा स्टाइल हमेशा से अलग रहा है। चैन्नई सुपर किंग के कोच स्टेफिन फ्लेंमिग हमेशा से कहते हैं कि उन्होंने मुझे (धोनी) नौ सालों में कभी नेट्स में कीपिंग का अभ्यास करते नहीं देखा।''

स्टीफन फ्लेमिंग हो गए हैरान

स्टीफन फ्लेमिंग हो गए हैरान

बता दें, पिछले नौ सालों से स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग के कोच हैं और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी का कहना है कि दिमाग से ज्यादा सोचने की जरुरत है। कीपिंग के बारे में धोनी का कहना है कि कीपर को ज्यादा कीपिंग की जरुरत नहीं होती है। कई बार मैंने देखा है कि कई विकेटकीपर ज्यादा ही कर देते हैं। धोनी ने दूसरे विकेटकीपर के स्टाइल को फॉग स्टाइल बताया।

धोनी ने दिया सफलता का मंत्र

धोनी ने दिया सफलता का मंत्र

धोनी ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं होता कि कीपर क्या करना चाहते हैं। धोनी के मुताबिक आप 100 गेंदों को छोड़ सकते हैं लेकिन जब एक कैच आता है तो आपको उसे पकड़ना होगा। जब भी स्टंपिंग का मौका आता है तो आपको उसे नहीं छोड़ना होता। धोनी ने कहा कि आपको एक विकेटकीपर चाहिए होता है जो कैच पकड़े और विकेट के पिछे आपकी टीम के लिए सहयोगी होगी और कप्तान को फिल्ड सेट करने में मदद करे।

-भारतीय मूल के अर्जुन की गेंदबाजी पर ऑस्ट्रेलिया में लगा बैन, ये थी वजह

Story first published: Saturday, January 20, 2018, 13:24 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+