प्री-क्वार्टर में पहुंचे विजेंदर सिंह
भारत के मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर में पहुँच गए हैं. उनका अगला मुक़ाबला स्टीव रोल्स से है.
इटली के मिलान शहर में हो रही विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिडिल-वेट के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त भारत के विजेंदर सिंह ने शनिवार को कज़ाकस्तान के अज़मत बेल्गिबयेफ़ को एक शानदार मैच में (14-8 से) हराकर प्री क्वार्टर में जगह बनाई.
हरियाणा के विजेंदर सिंह पहले राउंड में तो कुछ लड़खड़ाए, लेकिन अगले दो राउंडों में उन्होंने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया और स्कोर 9-8 रहा. आख़िरी राउंड तक आते आते उनका स्कोर 14-8 हो गया था.
अगले दौर में विजेंदर का मुकाबला कनाडा के स्टीव रोल्स से 8 सितंबर को होगा. जीत के बाद विजेंदर ने कहा, "मुझे बहुत संतोष और खुशी है. जीत के साथ चैंपियनशिप की शुरुआत कर पाना बहुत बड़ी बात है.."
23 वर्षीय विश्व नंबर दो मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह को बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक मिला था. अभी पिछले महीने ही उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्बारा खेलरत्न पुरस्कार भी दिया गया था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
