वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर एश्ले बार्टी ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट US ओपन से नाम लिया वापस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अभी भी दुनियाभर में जारी है। इसके खाैफ से अब खिलाड़ी भी मैदान पर उतरना खतरे से खाली नहीं समझ रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर एश्ले बार्टी (24) ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। उनका साफ कहना है कि महामारी के चलते अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकती हैं। डिफेंडिंग चैम्पियन बार्टी ने इस साल फ्रेंच ओपन को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वे इस टूर्नामेंट में खेलेंगी या नहीं, इसकी घोषणा जल्द करेंगी।
ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन की शुरूआत 31 अगस्त से 13 सितंबर न्यूयॉर्क में होनी है। इसके बाद पेरिस में फ्रेंच ओपन 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक खेला जाएगा। बार्टी ने करियर में अकेला ग्रैंड स्लैम 2019 में फ्रेंच ओपन जीता है। चेक रिपब्लिक की मार्केटा वोंड्रोसोवा को 6-1, 6-3 से हराया था।
हैराल्ड सन न्यूजपेपर के मुताबिक बार्टी ने कहा, मेरी टीम और मैंने यह फैसला किया है कि हम यूएस (अमेरिका) की यात्रा नहीं कर सकते हैं। इस कारण वेस्टर्न और सदर्न ओपन के अलावा यूएस ओपन में भी नहीं खेल सकेंगे। मैं दोनों इवेंट्स को बहुत पसंद करती हूं, इसलिए यह मेरे लिए कठिन फैसला था। फिलहाल, कोरोना के कारण दुनियाभर में हालात ठीक नहीं है, इसलिए मेरी टीम और मैं टूर्नामेंट में अच्छा महसूस नहीं करते।''
बार्टी इस बार अपना फ्रेंच ओपन खिताप बचाने के लिए उतरेंगी या नहीं, इस पर फैसला बाद में करेंगी। उन्होंने कहा, ''फ्रेंच ओपन को लेकर मेरा फैसला जल्द बताऊंगी। डब्ल्यूटीए (वुमन टेनिस एसोसिएशन) यूरोपिनय टूर्नामेंट भी होना है, उसको लेकर भी मुझे और मेरी टीम को फैसला करना है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
