Ind Vs Aus: वॉर्नर-पुकोस्की की वापसी के बाद मैथ्यू वेड ने टीम में अपनी जगह को लेकर कही बड़ी बात
Ind Vs Aus: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैंच में टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और विल पुकोस्की की टीम में वापसी हो सकती है। ऐसे में पहले दो टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले मैथ्यू वेड का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल वॉर्नर और पुकोस्वी की वापसी के बाद वेड के बल्लेबाजी ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लेकिन खुद वेड ने इस सवाल का जवाब सामने आकर दिया है। वेड ने कहा कि वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं ताकि टीम के रेग्युलर सलामी बल्लेबाज अपनी भूमिका को वापस निभा सके।
बता दें कि मैथ्यू वेड ने शुरुआती दो टेस्ट मैच की चार पारियों में कुल 111 रन बनाए हैं। दोनों ही टेस्ट मैच में उन्होंने टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत की थी। वॉर्नर और पुकोस्की की टीम में वापसी के बाद वेड का कहना है कि वह टीम में किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। वेड ने कहा कि बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर बैटिंग करने में उन्हें आनंद आया, लेकिन आगे के मैच में सेलेक्टर्स जो फैसला लेते हैं मुझे वह स्वीकार है। अगर मुझे निचले क्रम में भेजा जाता है तो मैं उसके लिए तैयार हूं।
वेड ने कहा कि मैं नंबर 1 से लेकर 7 तक कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए मैं किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं और मैं कोशिश करूंगा कि टीम के लिए रन बना सकूं। यही नहीं वेड ने कहा कि अगर उन्हें टीम में नहीं शामिल किया जाता है तो वो उसके लिए भी तैयार हैं। वेड ने कहा कि पुकोस्की टीम में वापस आ चुके हैं, ऐसे में अगर सेलेक्टर्स मुझे निचले क्रम में भेजना चाहे या टीम से बाहर करना चाहे तो मैं उसके लिए तैयार हूं।
टीम में अपनी जगह को लेकर पुकोस्की ने कहा कि मैं चयनकर्ता नहीं हूं, लिहाजा इस समय मैं टीम में अपनी जगह को लेकर कुछ नहीं कह सकता। मुझे अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है लिहाजा पहले की तरह मैं अपनी तैयारी को जारी रखूंगा। बता दें कि दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। लिहाजा तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। बता दें कि तीसरा टेस्ट 7 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
