Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल. क्रिकेट पोंटिंग भज्जी दो अंतिम सिडनी

दरअसल दोनों बडे खिलाडियों ने सबसे पहले 1998 में एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकी थी1 शारजाह में एक वनडे मैच के दौरान पोंटिंग का विकेट लेने के बाद भज्जी ने उन्हें गाली देकर ड्रेसिंग रूम जाने के लिए कहा1 जवाब में गुस्साये पोंटिंग भी बकबक करते हुए भज्जी की तरफ दौड पडे1 हालांकि बाद में मामला रफा दफा कर दिया गया

2001 की मशहूर शृंखला में हरभजन ने पांच बार पोंटिंग के सामने गेंदबाजी की और पांचों बार उन्होंने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का विकेट टका1 पोंटिंग इन पारियों में केवल 17 रन बना पाये थे और तीन बार तो भज्जी ने उन्हें शून्य पर लुढकाया था1 इन नाकामियों ने कुछ समय के लिए पोंटिंग को हिला ही दिया था

पोंटिंग भी मानते हैं कि हरभजन जानबूकर उन्हें कमतर दिखा रहे हैं1 पोंटिंग ने कहा.. पिछले दस सालों में विश्व कप फाइनल भी हुआ था..जहां पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 140 रन की नाबाद पारी खेली थी..1 और भी बहुत कुछ हुआ है. लेकिन लगता है कि भज्जी यह सब भूल गये हैं1.. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग 20 हजार रन बना चुके पोंटिंग ने कहा.. हम दोनों के बीच अच्छी भिडंत हुई हैं1 पिछले टेस्ट में मुे आउट करने के बाद उन्होंने जो कुछ किया. उसके बाद तो मैं सिडनी का इंतजार कर रहा हूं1 वैसे टेस्ट में मेरे खिलाफ उनका रिकार्ड अच्छा है और अब रन बनाने की बारी मेरी है1.. इस बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के पिच क्यूरेटर के मुताबिक पिछले दिनों हुई बारिश के बाद विकेट से स्पिनरों के साथ..साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी1 लेकिन अब भी पलडा स्पिनरों का ही भारी है1 इसलिए पोंटिंग इसे चुनौती मान रहे हैं और भज्जी के चेहरे पर शायद मुस्कराहट ही होगी

रिषभ राज मनोरंजन 1656 वार्ता.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+