ENG vs WI 1st Test: गैब्रियल-होल्डर के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, 204 रन पर हुआ ऑल आउट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच 4 महीने बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शुरु हुए अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में कैरिबियाई खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया था लेकिन दूसरे दिन कैरिबियाई खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी को महज 204 रनों पर समेट दिया। इग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा कप्तान बेन स्टोक्स ने 43 रनों की पारी खेली, तो वहीं पर जोस बटलर ने भी 35 रनों का योगदान दिया। डॉमनिक बीस ने नाबाद 31 रनों का योगदान दिया।
और पढ़ें: ENG vs WI Test: कैरिबियाई टीम ने फिर तोड़ा ICC का नियम, की बड़ी गलती
वहीं कैरिबियाई टीम के लिये कप्तान जेसन होल्डर ने विकेटों का 'छक्का' तो शैनन गैब्रियल ने विकेटों का 'चौका' लगाया। इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर पूरी इंग्लैंड की टीम को पवेलियन भेज दिया। जेसन होल्डर ने 42 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये तो वहीं शैनन गैब्रियल ने 62 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।
और पढ़ें: विदेशों में हारने पर सौरव गांगुली ने ली विराट कोहली-रवि शास्त्री की क्लास, जानें क्या बोले

बारिश ने धोया पहले दिन का खेल
उल्लेखनीय है कि मैच का पहला दिन बारिश के चलते धुल गया था। लगातार बारिश के चलते मैच में टॉस 3 घंटे देरी से हुआ। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के लिये शैनन गैब्रियल ने दूसरे ही ओवर में डोम सिब्ले को बोल्ड कर दिया। 3 ओवर का खेल हो पाया था कि बारिश दोबारा आ गई और फिर खेल को रोकना पड़ा। चाय के बाद फिर से खेल शुरु हो गया, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धीमी गति से पारी को आगे बढाया लेकिन 18वें ओवर की चार गेंदें डाले जाने के बाद फिर बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 35 रन बना लिये थे।

गैब्रियल ने लगाया विकेटों का 'चौका'
वेस्टइंडीज के लिये शैनन गैब्रियल ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिये। पहले दिन के स्कोर में इंग्लैंड ने अभी 13 रन ही जोड़े थे कि गैब्रियल ने जो डेनली (18) को बोल्ड करके इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इस स्कोर में अभी 3 रन का इजाफा हुआ था कि गैब्रियल ने पहले दिन के नाबाद ओपनर रोरी बर्न्स को गैबरियल ने अपना तीसरा शिकार बनाया। रोरी बर्न्स ने 85 गेंदों का सामना किया और 4 चौके लगाए। वह LBW आउट हुए। इसके बाद गैब्रियल ने जेम्स एंडरसन के रूप में इंग्लैंड को आखिरी विकेट लेकर विकेटों का चौका लगाया।

होल्डर ने लगाया विकेटों का छक्का
गैब्रियल की तरफ से शानदार शुरुआत दिलाने के बाद कप्तान जेसन होल्डर ने आगे संभाला और जैक क्रावले (10) को LBW और ओली पोप को डाउरिच के हाथों कैच कराकर लंच तक इंग्लैंड के 106 रन पर विकेट चटका दिये। इंग्लैंड की पारी में 5 विकेट जल्दी गिर जाने के बाद टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और जोस बटलर ने छठे विकेट के लिये 67 रनों की साझेदारी की और पारी को संभाला, हालांकि जेसन होल्डर ने यहा साझेदारी ज्यादा देर टिकने नहीं दी और बेन स्टोक्स को डाउरिच के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को छठा झटका दिया। स्टोक्स के बाद जोस बटलर भी 35 रन बना कर आउट हुए। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गये।

विंडीज ने की शानदार शुरुआत
वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पारी की शानदार शुरुआत करते हुए चायकाल के बाद बैटिंग शुरु की। वेस्टइंडीज के लिये जॉन कैम्पबेल और क्रेग ब्रैथवेट ने पारी की शुरुआत की और 7 ओवर के बाद 21 रन बिना कोई विकेट खोकर खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
