IPL Auction : मोईन अली को पहुंचा बड़ा फायदा, CSK ने खूब बहाया पैसा
नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम से रिलीज हुए धाकड़ ऑलराउंडर मोईन अली को आईपीएल नीलामी 2021 के दाैरान बड़ा फायदा पहुंचा है। इंग्लैंड के इस धुरंधर खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने मोटी रकम लुटाते हुए अपने साथ जोड़ लिया है। जी हां, मोईन अली को सीएसके ने 7 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। उन्होंने 2018 में आरसीबी ने 1.70 करोड़ में खरीदा था।
मोईन अली ने अब तक 19 मैच खेले हैं, जिसमें वह 10 विकेट लेने में सफल हुए। पिछले सीजन में वह सिर्फ 3 ही मैच खेल सके थे जिसमें उनके बल्ले से 12 रन निकले थे, जबकि 1 विकेट हासिल हुआ था। हालांकि मोईन अली की खतरनाक बैटिंग की दुनिया मुरीद है। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ताबड़तोड़ 43 रन ठोके थे जिसमें 5 छक्के भी शामिल थे। मोईन अली भले ही अभी तक आईपीएल में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हों, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका रिकाॅर्ड बेहतर है। वह अभी तक खेले 34 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 17 विकेट के अलावा 392 रन बना चुके हैं। निचले क्रम में वह कम गेंदों में बड़ा स्कोर करने की ताकत रखते हैं।
सीएसके का पीछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। अब सीएसके ने मोईन अली को टीम में जोड़कर निचला क्रम मजबूत करने का काम किया है। वह गेंद के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दमदार है। अब देखना यह होगा कि क्या मोईन अली इतनी रकम पाने के बाद सीएसके की टीम के लिए काम आएंगे या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
