Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2011 विश्व कप में धोनी तो 2019 में कोहली, आकाश चोपड़ा ने बताया किसकी टीम रही बेहतर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2011 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की थी तो 2019 में हुए विश्व कप के लिए विराट कोहली कप्तान रहे। हालांकि धोनी की कप्तानी वाली टीम खिताब जीतने में सफल रही, जबकि कोहली वाली टीम सेमीफाइनल तक का सफर कर सकी। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दोनों कप्तानों वाली टीम की एक दूसरे से तुलना की है। उन्होंने बताया कि कि काैन से कप्तान की टीम विश्व कप में बेहतर दिखी।

ऐसी थी टीमें

ऐसी थी टीमें

धोनी की कप्तानी में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, विराट कोहली, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, जहीर खान, मुनफ पटेल, आशीष नेहरा/एस श्रीसंत जैसे सितारे खेले थे, जबकि कोहली के समय रोहित शर्मा, शिखर धवन/केएल राहुल, दिनेश कार्तिक/केदार जाधव, ऋषभ पंत/महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह शामिल रहे

धोनी की टीम को बताया बेहतर

धोनी की टीम को बताया बेहतर

आकाश चोपड़ा ने 2011 और 2019 के धोनी के बीच मुकाबले में 2011 के धोनी को बेहतर बताया। उन्होंने बताया है कि किस तरह से धोनी की टीम के खिलाड़ी 2019 की विराट की टीम के खिलाड़ियों पर भारी रहे। सचिन और रोहित के बीच हुए मुकाबले में आकाश ने दोनों को बराबरी पर आंका, जबकि वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन में उन्होंने धवन को बेहतर बताया। नंबर तीन के लिए उन्होंने गौतम गंभीर और कप्तान विराट को आमने-सामने रखा और इसमें 2019 के विराट को बेहतर बताया।

विराट का मध्यक्रम बताया खराब

विराट का मध्यक्रम बताया खराब

इसके बाद युवराज सिंह, सुरेश रैना भी बेहतर खिलाड़ी साबित हुए। इस बीच आ जहीर खान और बुमराह को बराबरी का गेंदबाज बताते हुए आकाश चोपड़ा ने बाकी गेंदबाजों में 2011 के खिलाड़ियों को बेहतर चुना। विराट की टीम की बल्लेबाजी का मिडिल ऑर्डर एकदम लड़खड़ाया हुआ था, जबकि धोनी की टीम का मध्यक्रम बेजोड़ रहा।

Story first published: Monday, July 27, 2020, 15:56 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+