RR vs MI: दो-तीन मैच पहले ही आ जानी चाहिए थी ये फॉर्म, लेकिन ये अच्छी जीत हैः स्टोक्स
नई दिल्लीः कभी हार्दिक पांड्या और बेन स्टोक्स के बीच बेहतर ऑलराउंडर होने की प्रतिद्वंदता रहती थी लेकिन समय के साथ स्टोक्स ने इस मोर्चे पर खुद को सर्वश्रेष्ठ के तौर पर स्थापित किया और 25 अक्टूबर को हुआ मुकाबला जैसे एक बार फिर से इसी द्वंद की एक झलक दी।
हार्दिक ने पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए आतिशी बैटिंग में मात्र 21 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए जिसके बाद स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 60 गेंदों पर 107 रनों की क्लासिक पारी खेली और 8 विकेट से टीम को विजयश्री दिलाई।

स्टोक्स ने कहा- कुछ मैच पहले मिल जाती फॉर्म
इसके साथ ही राजस्थान को कई हार के बाद एक जीत नसीब हुई। स्टोक्स की फॉर्म इसके पीछे अहम कारण थी। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए कहा-
"ईमानदार से कहूं तो यह खट्टा-मीठा अनुभव है क्योंकि टीम के लिए एक (जीत) पाने में इतना समय लगा। मैं चाहता था कि मेरी यह फॉर्म दो-तीन मैच पहले ही आ जाती तो हमको क्वालीफायर के माध्यम से अन्य परिणामों पर भरोसा नहीं करना पड़ता। फॉर्म में वापस आना हमेशा अच्छा होता है। हमें आज से परिणाम की आवश्यकता थी, इसलिए - यह एक अच्छी जीत है।"
IPL 2020: MI के लिए वेक-अप कॉल, RR के खिलाफ हार में की ये 3 गलतियां

इस मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतराः स्टोक्स
स्टोक्स ने बताया कि वे इस मुकाबले में कहीं अधिक आत्मविश्वास के साथ खेलने उतरे थे और इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई-
"कल का प्रशिक्षण सबसे अच्छा था जो मैंने यहां पूरे समय के लिए किया है। अन्य खेलों की तुलना में बहुत अधिक आत्मविश्वास के साथ खेल में आया था। बीच में कुछ समय बिताने और खेल खत्म करने के लिए अच्छा लगा। गेंद अच्छी तरह से आ रही थी - चाहे वह छोटी हो या पूरी। हमने हर गेंदबाज पर दबाव डालकर खुद को एक बेहतरीन स्थिति में पहुंचा दिया।"

बुमराह के बारे में कही ये बात-
स्टोक्स ने बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा जो मुंबई के एक खतरनाक गेंदबाज थे-
"उनके पास स्पष्ट रूप से बुमराह हैं, जिन्हें हम स्कोर करने में कामयाब रहे, जितना हमने सोचा था कि हम उससे अधिक सक्षम हुए बुमराह को आसानी से खेलने में। "
स्टोक्स ने उम्मीद जताई कि उनकी इस पारी में उनके घर में थोड़ी खुशियां आएंगी जहां हालात इस समय थोड़े मुश्किल हैं। स्टोक्स के पिता कैंसर से जूझ रहे हैं-
"फिलहाल यह थोड़ा मुश्किल है, घर में चीजें थोड़ी कठिन हैं, उम्मीद है कि इससे उन्हें थोड़ी खुशी मिलेगी।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
