गेंद की जगह बंदूक से खेल रहे माही

By Staff
रांची, 1 दिसंबर: इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज रद्द होने के बाद से टीम इंडिया इस समय आराम फरमा रही है, लेकिन कप्‍तान साहब कुछ अलग ही काम में व्‍यस्‍त हैं।

यहां बात हो रही है माही की, जी हां टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की जो आजकल गेंद की जगह बंदूक से खेल रहे हैं। असल में वो निशानेबाजी में अपना हाथ आजमा रहे हैं।

माही आजकल अपने गृहजनपद रांची में स्थित अपने घर की छत पर यह हुनर आजमा रहे हैं। धोनी को अपने मकान की छत पर राइफल से निशाना लगाते देखा गया। असल में धोनी के दो ही प्रमुख शौक हैं। एक बाइक दूसरी बंदूक।

इन दिनों वो अपनी राइफल से निशाने लगा रहे हैं। छत पर निशाना लगाते देख पड़ोसियों ने इसमें कुछ अलग ही रंग घोल दिया। पड़ोसियों का कहना है कि संभवत: माही अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

माही को झारखंड में 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। बंदूक के शौकीन धोनी को हाल ही में प्रतिबंधित बोर वाली 9 एमएम पिस्तौल का लाइसेंस भी दिया गया है।

गौरतलब है कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों को देखते हुए भारत और इंग्‍लैंड के बीच चल रही एकदिवसीय सीरीज के अंतिम दो मैच रद्द करने पड़े। फिलहाल सभी खिलाडि़यों को आराम दिया गया है।

Story first published: Monday, December 1, 2008, 14:36 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+