KXIP vs RCB: एबी डिविलियर्स ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस चीज में छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के छठे मैच में किंग्स इलेवन पंजााब की टीम दुबई के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करने उतरी जहां पर केएल राहुल के शानदार शतक की बदौलत पंजाब की टीम ने पहली पारी में 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 110 रनों पर ऑल आउट हो गई। 206 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने 3 विकेट महज 4 रन के अंदर खो दिये।
और पढ़ें: KXIP vs RCB: राहुल-बिश्नोई के दम पर जीता पंजाब, आरसीबी को 97 रनों से रौंदा
इतनी खराब शुरुआत के बाद आरसीबी के लिये संकटमोचक की भूमिका अदा करने वाले एबी डिविलियर्स ने पारी को थोड़ी देर संभालने का काम किया और 28 रन बनाकर आउट हो गये।
और पढ़ें: KXIP vs RCB: राहुल का 2 बार कैच छोड़ना पड़ा महंगा, आखिरी 4 ओवर में आये 74 रन

डिविलियर्स ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
भले ही एबी डिविलियर्स ने टीम के लिये बड़ी पारी खेलने का काम नहीं किया हो लेकिन इस दौरान उन्होंने आईपीएल में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि वह इस मामले में कैरिबियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ने के मामले में 10 रन से दूर रह गये।

10 रन से चूका क्रिस गेल का रिकॉर्ड
एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। एबी डिविलियर्स ने 156 आईपीएल मैचो में 4474 रन बनाये हैं, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 191 मैचों में 4461 रन बनाने का कारनामा किया है। वहीं क्रिस गेल के नाम आईपीएल में 4484 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
सनराइजजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाने वाले एबीडिविलियर्स का आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 52.30 की औसत से रन बनाये हैं।

पंजाब के सामने पस्त हुई आरसीबी
पिछले साल आईपीएल के दौरान डिविलियर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गये दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया था जो कि उनके अलावा डेविड वॉर्नर ही बना पाये थे। पहले मैच में सुपरओवर में जाकर दिल्ली के हाथों हार का सामना करने वाली पंजाब ने आज के मैच में शुरु से ही पकड़ बनाये रखी थी और 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद आरसीबी की पूरी टीम को महज 109 रन पर ऑल आउट कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications