Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

TOISA में छाए श्रीकांत, सिंधु, बुमराह और हरमनप्रीत कौर, बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नई दिल्ली। साल भर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान मिला है। महिंद्रा स्कॉर्पियो टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स (TOISA) में किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु को जहां सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी चुना गया है तो वहीं क्रिकेट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को 2017 के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। सोमवार को मुंबई में हुए आयोजन समारोह में जूरी ने यह फैसला किया।

बता दें कि इन खिलाड़ियों ने सालभर बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। अभिनव बिंद्रा, बाइचुंग भुटिया, देवेंद्र झझारिया, रीत अब्राहम और गौतम गंभीर के साथ टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के चीफ एडिटर, राजेश कालरा की सदस्यता वाली जूरी ने इन खिलाड़ियों का चयन किया। आपको बता दें कि श्रीकांत ने पिछले साल चार सुपरसीरीज खिताब जीते। यह किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वह दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी भी बने।

वहीं रियो ओलिंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीतने के बाद सिंधु ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने 2017 में दो सुपरसीरीज खिताब जीते। उन्होंने बैडमिंटन वर्ल्ड सुपरीसीरीज और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

जसप्रीत बुमराह की बात करें तो वे अभी मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में संयुक्त रूप से नंबर वन गेंदबाज हैं। 24 वर्षीय बुमराह वनडे में तीसरे स्थान तक पहुंचे थे। हरमनप्रीत कौर को उनका दूसरा TOISA अवॉर्ड मिला है। हरमनीप्रीत कौर की कप्तानी में अभी हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से हराकर इतिहास रचा था। हरमनप्रीत को महिला विश्व कप में उनके प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया। भारतीय महिला टीम आईसीसी विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी।

Story first published: Tuesday, February 27, 2018, 11:35 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+