IPL के बचे हुए मैचों के आयोजन के लिए BCCI को निरंजन शाह ने दिया सुझाव
नई दिल्ली। बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा कि आईपीएल 2021 को कोरोना काल में भारत में आयोजन कराने के लिए बीसीसीआई की आलोचना करना गलत है। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन को बीच में ही कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 4 मई को बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया था। आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद निरंजन शाह ने कहा कि बीसीसीआई भारत में आईपीएल के आयोजन का फैसला सही लिया था और मैं इस फैसले का समर्थन करता हूं क्योंकि हर बार आप यूएई में नहीं जा सकते हैं, क्योंकि यह हमारा टूर्नामेंट हैं।
हर बार आईपीएल भारत से बाहर नहीं जा सकता है
निरंजन शाह ने कहा कि आप हर बार आईपीएल के आयोजन के लिए भारत से बाहर नहीं जा सकते हैं। जब आईपीएल शुरू हुआ तो कुछ हफ्ते पहले हालात इतने बुरे नहीं थे, यही वजह है कि बीसीसीआई ने आईपीएल के आयोजन का फैसला भारत में लिया। उन्हें इस बात क भरोसा रहाहोगा कि वह आईपीएल का आयोजन सुरक्षित बबल में करा सकते हैं जैसा कि पिछले साल यूएई में हुआ था। यह कोशिश अच्छी थी शुरुआत के कुछ हफ्ते टूर्नामेंट अच्छा चला भी। ऐसे में बीसीसीआई की आलोचना करने की बजाए मुझे लगता है कि हमे बीसीसीआई की कोशिश की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होंने आईपीएल का आयोजन भारत में कराया।
30 दिन तलाशे जा सकते हैं
शाह ने हा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल में हमेशा गैप जरूर होता है, आपको उस 30 दिन के समय को तलाशने की जरूरत है ताकि आईपीएल के इस सीजन के बचे हुए मैचों का आयोजन कराया जा सके। अगर हम अपने घरेलू टूर्नामेंट थोड़ी देर से शुरू करें तो संभव है कि हमे आईपीएल के आयोजन के लिए समय मिल जाएगा। शाह ने कहा कि बीसीसीआई को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए, उसे अगले एक दो महीने का इंतजार करना चाहिए और कोरोना की स्थिति को देखना चाहिए, आगे जिस तरह के हालात हो उसके अनुसार फैसला लिया जा सकता है।
बहुत नुकसान होगा
पूर्व सचिव ने कहा कि अगर आईपीएल नहीं होता है तो यह बड़ा नुकसान होगा। बीसीसीआई ने पहले ही आधा आईपीएल करा लिया है, लिहाजा आधी जंग जीती जा चुकी है, अब उन्हें एक- दो हफ्ते का और समय चाहिए इसके बाद काम को पूरा किया जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन महीनों में स्थिति में सुधार होगा और इसके बाद आईपीएल को कब कराना है उसका फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि निरंजन शाह चार दशक तक क्रिकेट के प्रशासन के तौर पर सक्रिय रहे हैं। वो चाहते हैं कि सभी घरेलू क्रिकेटर्स को कोरोना की वैक्सीन लग जाए ताकि कोरोना के मामले कम होने पर फिर से क्रिकेट का आयोजन शुरू किया जा सके।
सौराष्ट्र प्रीमियर लीग की तैयारी
निरंजन शाह ने कहा कि उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में खिलाड़ियों का टीकाकरण हो जाएगा। सौराष्ट्र में हम कोशिश कर रहे हैं कि हर खिलाड़ी को वैक्सीन लग जाए और इस साल होने वाले सौराष्ट्र प्रीमियर लीग का आयोजन हो। हमने पहले ही खिलाड़ियों से बात कर ली है कि आपको टीकाकरण करना होगा तभी आप एसपीएल का हिस्सा हो सकते हैं। अधिकतर खिलाड़ियों ने टीका लगवा लिया है और उन्होंने अपने सर्टिफिकेट भेज दिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
